Hindi News

indianarrative

अमिताभ बच्चन की बिगड़ी तबीयत, होने जा रही है सर्जरी

Amitabh bachchan

बॉलीवुड के महानयक अमिताभ बच्चन को करोड़ों लोग प्यार करते हैं। लोग अमिताभ को हमेशा बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं। अमिताभ भी अपने फैंस से सोशल मीडिया के जरिए जुड़े रहते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए एक्टर अपनी हर एक जानकारी फैंस को देते हैं। लेकिन अब बिग बी के फैंस को करारा झटका लगने वाला है। दरअसल महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है।

एक्टर ने शनिवार रात 10:16 मिनट (27 फरवरी) पर एक पोस्ट लिखा। पोस्ट के जरिए एक्टर ने अपने तमाम फैन्स को हेल्थ अपडेट दिया। उन्होंने लिखा- मेडिकल कंडीशन  सर्जरी।।।ज्यादा कुछ नहीं लिख सकता। इसके बाद से ही उनकी सलामती के लिए फैंस दुआएं मांग रहे हैं। हालांकि फैंस के मन में ये सवाल है कि क्या महानायक की सर्जरी हो गई है या फिर होने वाली है और किस सर्जरी की एक्टर बात कर रहे हैं।

वैसे अपने ब्लॉग के अलावा अमिताभ बच्चन ने दस घंटे पहले इंस्टाग्राम पर भी अपनी एक फोटो शेयर की थी। उस फोटो को शेयर करते हुए एक्टर ने सिर्फ कई सारे प्रश्न चिन्ह बनाए थे। अब उनका इस अंदाज में लिखना भी फैन्स की बेचैनी को बढ़ा रहा है। अभी तक कुछ भी साफ नहीं हो पाया है। वहीं पिछले साल अमिताभ बच्चन को कोरोना हो गया था। वो कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहे थे। ऐसे में सभी चाहते हैं अमिताभ बच्चन फिर से स्वस्थ हो जाएं और इस मुश्किल दौर से उबर आएं।