Hindi News

indianarrative

Bharti Singh Son Laksh: फैंस का इंतजार हुआ खत्म, भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने दुनिया को दिखाई बेटे लक्ष्य की झलक

Bharti Singh Son Laksh

टीवी इंडस्ट्री की कॉमेडी क्वीन कहे जाने वाली भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया छोटे पर्दे के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। इस कपल की जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिला है। हर्ष और भारती के बीच का प्यार ही नहीं बल्कि कपल की कॉमिक टाइमिंग भी खूब पसंद है साथ ही इनकी हर एक हरकत फैंस को जमकर गुदगुदाती है। दो महीने पहले अप्रैल में हर्ष और भारती के घर नन्हे शहजादे के रूप में खुशियां आई थी और तभी से फैंस उनके बेटे की एक झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भले ही भारती ने बेटे से जुडी कई पोस्ट समय-समय पर साझा किया लेकिन, अपने लाल का चेहरा दुनिया से छिपा कर रखा। वहीं, अब लंबे इंतज़ार के बाद भारती ने फैंस की दिली इच्छा पूरी करते हुए भारती और यश ने अपने बेटे का चेहरा दिखा दिया है। सोशल मीडिया पर हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

व्लॉग में दिखी भारती की खुशी

जन्म के कई दिनों बाद फैंस संग अपने बेटे की पहली झलक साझा करने वाले भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के बेटे गोला उर्फ लक्ष्य का चेहरा देखने के लिए लोग बेकरार थे। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो व्लॉग के जरिए अपने बेटे लक्ष का चेहरा लोगों को दिखाया। वीडियो की शुरुआत में भारती सिंह कहती हैं, 'हर्ष नहाने गया है… यार आज आप लोग गोला देख लोगे। मुझे बहुत मैसेज मिले थे, बहुत ताने भी मिले थे, लेकिन आज आखिरकार आप गोला को देख लेंगे। वैसे तो बर्थडे के व्लॉग पर ही दिखा देना चाहिए था, लेकिन बाहर गए थे तो अच्छे से नहीं हो पाता। हर्ष और भारती का गोला है, ऐसे थोड़ी की चादर हटाया और चेहरा दिखा दिया। मैं तो बहुत एक्साइटिड हूं, वो सो रहा है अभी, तैयार कर देती हूं। क्योंकि आपको पहली बार दिखाना है तो हीरो लगना चाहिए न।'

अपने फैंस को बेटे का चेहरा दिखाने के बाद भारती ने वीडियो में दिखाया की कैसे पूरे कमरे को सजाया जा रहा है। वह अपने बेटे के रूम में पहुंचती हैं और उसके डेली रुटीन की जगहों से सबको रूबरू कराती हैं। इनमें उसके डायपर चेंज करने की जगह से लेकर लक्ष्य के पालने तक को दिखाया जाता है। भारती मजाकिया अंदाज में कहती हैं कि कई बार मेरा भी दिल करता है कि मैं गोले के बिस्तर में सो जाऊं। इसके बाद भारती, बेटे के टॉय्ज दिखाती हैं और बताती हैं कि जब भी उसकी आंख खुलती है, तो उसे वो सामने चाहिए।

गोला की झलक पहली बार दिखी

3 दिसंबर, 2017 को शादी के बंधन में बंधे भारती और हर्ष  3 अप्रैल, 2022 को अपने पहले बच्चे के माता-पिता बने। भारती और हर्ष बेटे लक्ष्य को प्यार से गोला कहते हैं और वैसे उसका नाम लक्ष्य रखा गया है। वीडियो के आखिर में भारती ने अपने फैंस को बेटे का चेहरा दिखाकर उनकी ख्वाहिश पूरी कर दी। भारती सिंह का बेटा उनकी तरह ही गोलू-मोलू और बेहद क्यूट है।