Hindi News

indianarrative

शादी के करीब 6 साल बाद 43 की उम्र में प्रेग्नेंट हुईं बिपाशा बसु, सिर्फ एक शर्ट पहन दिखाया बेबी बंप

Bipasha Basu Pregnant

ढेर सारी बधाई…बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा बिपाशा बसु जल्द ही अपने पहले बच्चे की मां बनने वाली हैं। जी हां, बिपाशा और  एक्टर पति करण सिंह ग्रोवर की लाइफ में एक नन्हे मेहमान की एंट्री होने वाली है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि बिपाशा बसु ने अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को कंफर्म कर दिया है। वैसे देखा जाएं तो बिपाशा बसु की नई पोस्ट बेहद ड्रीमी है। अपनी इस लेटेस्ट पोस्ट में एक्ट्रेस अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। बिपाशा संग उनके हसबैंड करण सिंह ग्रोवर ने भी रोमांटिक पोज दिए हैं।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट की शेयर

बिपाशा ने बेबी बंप की फोटोज शेयर करते हुए एक लंबी पोस्ट भी लिखी है। उन्होंने लिखा- एक नया टाइम, नया फेज…एक नई रोशनी ने हमारी जिंदगी में एक नया शेड जोड़ दिया है। ये पहले से भी ज्यादा कंप्लीट कर रहा है।हमने अलग-अलग अपनी जिंदगी की शुरुआत की थी और फिर हम दोनों एक दूसरे से मिले और तब से हम साथ हैं। बिपाशा ने अपनी पोस्ट में आगे मस्ती भरे अंदाज में लिखा- सिर्फ दो लोगों के लिए इतना प्यार बहुत ज्यादा है। ये हमें अनफेयर लगता है..इसलिए जल्द ही हम दो से तीन होने वाले हैं। हमारा बेबी जल्द ही हमें ज्वॉइन करने वाला है।

बेबी बंप को करण ने किया Kiss

इस पोस्ट में होने वाली मां बिपाशा बसु की बात करें तो वह तस्वीरों में व्हाइट शर्ट में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने शर्ट के बटन को अनबटन करके अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है  एक तस्वीर में करण बिपाशा के बेबी बंप को प्यार से Kiss करते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी फोटो में करण ने बिपाशा के बेबी बंप पर प्यार से अपने हाथ रखा है। बिपाशा और करण दोनों ही व्हाइट शर्ट में ट्विनिंग कर रहे हैं। तस्वीरों में कपल की केमिस्ट्री देखने लायक है।  बिपाशा की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। वह एक्ट्रेस की पोस्ट पर लाइक और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दें रहे हैं।

गौरतलब है, कुछ दिन पहले भी बिपाशा बसु की प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आई थीं। जब बिपाशा को लूज और ओवरसाइज्ट आउटफिट में देखकर कई लोगों का कहना था कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं , लेकिन तब तक गुड न्यूज़ की पुष्टि नहीं की गई थी। लेकिन अब खुद एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को कंफर्म करके फैंस को सुपर हैप्पी कर दिया है। मालूम हो, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बॉलीवुड के पावर कपल हैं. दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। अब ये कपल आपने बेबी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।