Categories: मनोरंजन

Arjun Kapoor: मलाइका की पहली शादी और बच्चे पर पहली बार खुलकर बोले अर्जुन कपूर, देखिए क्या कहा

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर फिल्मों से ज्यादा अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा संग अपने अफेयर को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। दोनों एक दूसरे को कई सालों से डेट कर रहे हैं, लेकिन इसका खुलासा साल 2019 में किया था। दोनों कलाकारों के रिश्ते पर कई बार सवाल उठाया जा चुका है, यहां तक की कई बार ट्रोल भी किया गया है। अब अर्जुन, मलाइका से उम्र में काफी छोटे हैं और मलाइका का अरबाज से एक बेटा भी है, तो ऐसे में कई बार दोनों कलाकारों को ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा। वहीं, अब अर्जुन कपूर ने मलाइका की पहली शादी, बच्चे और अतीत पर अपनी राय रखी है।

अपने दिए एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने कहा कि, मैं अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात करने की कोशिश नहीं करता क्योंकि मुझे लगता है कि आपको अपने पार्टनर का सम्मान करना चाहिए।' इसके आगे उन्होंने कहा कि, वह एक बीता हुआ कल है… और मैं उस स्थिति में रहा हूं जहां मैंने चीजों को सार्वजनिक रूप से देखा है और यह हमेशा बहुत अच्छा नहीं होता क्योंकि इससे बच्चों पर असर पड़ता है।'

अर्जुन कपूर ने आगे कहा कि, मैं कोशिश करता हूं और एक सम्मानजनक सीमा रखता हूं। मैं वही करता हूं जिसमें वह सहज होती हैं और मेरा करियर मेरे रिश्ते पर निर्भर नहीं होना चाहिए। इसलिए आपको एक सीमा बनानी होगी।'

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने साल 2017 में तलाक ले लिया था। दोनों का एक बेटा अरहान भी हैं। तलाक के बाद मलाइका अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं। वहीं, अरबाज खान जॉर्जिया एंड्रेनिया के साथ रिलेशन में हैं।

अर्जुन कपूर की फिल्मों की बात करे तो वो जल्‍द ही मोहित सूरी की फिल्‍म एक विलेन 2 में नजर आएंगे। इस फिल्‍म में उनके साथ तारा सुतारिया नजर आने वाली हैं। फिल्म में जॉन अब्राहम, तारा सुतारिया और दिशा पाटनी भी हैं। इन कलाकारों के साथ काम को लेकर अर्जुन कपूर ने कहा कि, मैं उनके साथ काम करके बहुत कुछ सीखूंगा। एक सीक्वेल करना, एक फ्रेंचाईज़ी करना और साथी कलाकारों के साथ काम करना एक बहुत बड़ा अवसर है। एक डायरेक्टर के नाते वो जॉन, मुझे, तारा, दिशा को साथ लेकर आए और साथ ही बेहतरीन संगीत भी लाए हैं।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

11 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

11 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

11 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

11 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

11 months ago