Categories: मनोरंजन

दिग्गज कलाकार Mithilesh Chaturvedi ने दुनिया को कहा अलविदा, दिल की बीमारी के चलते हुआ निधन

हिंदी फिल्मों में अपने नाम का सिक्का चलाने वाले अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी अब इस दुनिया में नहीं रहे। बताया जा रहा है मिथिलेश का 3अगस्त को निधन हुआ है। अभिनेता दिल की बीमारी से जूझ रहे थे और उन्होंने लखनऊ में अपनी अंतिम सांस ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद वह अपने होमटाउन में इलाज के लिए शिफ्ट हो गए थे। इस बात की पुष्टि उनके दामाद आशीष चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर की है।

इन फिल्मों में कर चुकें हैं काम

मिथिलेश के इस तरह अचानक मौत की खबर आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। अपने करियर में मिथिलेश चतुर्वेदी ने कई बड़ी और बढ़िया बॉलीवुड फिल्मों में काम किया था। उन्हें सनी देओल की फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा', मनोज बाजपेयी की 'सत्या', शाहरुख खान की 'अशोका' समेत 'ताल', 'बंटी और बबली', 'कृष' और 'रेडी' में देखा गया था। मगर जिस फिल्म से उन्हें जबरदस्त पहचान मिली वह फिल्म 'कोई… मिल गया' थी। इस फिल्म में उन्होंने ऋतिक रोशन के कंप्यूटर टीचर का किरदार निभाया था।

नहीं रहे #SalmanKhan-#HrithikRoshan समेत कई बड़े #actors संग काम करने वाले बॉलीवुड एक्टर #ManishChaturvedi, दिल की बीमारी के चलते हुआ निधन#NarrativeHindi #Bollywood #ManishChaturvediDied @iyoushii @PopliDinkle @SreedharSri4u @TheMehtaji @BabarBhapla @Sree_Vijaykumar @AsopaKumar pic.twitter.com/OjReobT9X2

— इंडिया नैरेटिव (@NarrativeHindi) August 4, 2022

ऋतिक रोशन के टीचर बन बटोरी लाइमलाइट

मिथिलेश वही टीचर बने थे जो रोहित (ऋतिक रोशन) को जलील करके अपनी क्लास से बाहर निकालता है और अपने बाप से कंप्यूटर सीखकर आने को कहता है। देखने वाले हर दर्शक को यह सीन दिल पर लगा था।मिथिलेश चतुर्वेदी के इस निगेटिव किरदार को काफी पसंद भी किया गया था। वहीं ऋतिक के कंप्यूटर सीखकर आने के बाद उसका टीचर को करारा जवाब भी फैंस को पसंद आया था। खबर है कि मिथिलेश चतुर्वेदी को कुछ समय पहले ही टल्ली जोड़ी नाम की वेब सीरीज में काम मिला था। वहीं बॉलीवुड की फिल्मों के साथ-साथ मिथिलेश ने थिएटर में भी काम किया था। थिएटर में उनके योगदान को काफी सराहा भी गया है।बेहद अफसोस एक बेहतरीन आर्टिस्ट अब हमारे बीच नहीं है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago