Categories: मनोरंजन

Janhvi Kapoor के पिता Boney Kapoor को लगा तगड़ा झटका, बैंक अकाउंट से चुटकी में हुआ लाखों रुपए का सफाया

मशहूर बॉलीवुड प्रोड्यूसर बोनी कपूर साइबर धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं। दरअसल, बोनी कपूर के क्रेडिट कार्ड से करीब 4लाख रुपये का फर्जीवाड़ा किया गया है। इसकी शिकायत उन्होंने मुंबई पुलिस से की है। 25मई को मुंबई के अंबोली पुलिस थाने में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। शिकायत के मुताबिक, 9फरवरी को बोनी कपूर के खाते से पांच फर्जी लेन-देन किए गए और 3.82लाख रुपये ट्रांसफर किए गए। बोनी कपूर को इसका पता चला कि उनके बैंक खाते से पैसे निकाले गए हैं। उन्होंने इस बारे में बैंक से पूछताछ की। इसके बाद उन्होंने पुलिस में लिखित शिकायत की।

गुरुग्राम की कंपनी के खाते में पैसे ट्रांसफर

निर्माता ने पुलिस को बताया कि उनसे किसी ने क्रेडिट कार्ड के बारे में कोई जानकारी नहीं मांगी और न ही उन्हें इस बारे में कोई फोन आया। पुलिस अधिकारियों को आशंका है कि बोनी कपूर के कार्ड के उपयोग के दौरान किसी ने उनका डेटा हासिल कर लिया। जानकारी के मुताबिक, बोनी कपूर के कार्ड से गुरुग्राम की एक कंपनी के खाते में पैसे ट्रांसफर हुए हैं। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

बोनी कपूर बॉलीवुड के साथ साउथ की फिल्में प्रोड्यूस करते हैं। उनकी प्रोड्यूस की हुई आने वाली फिल्म ‘मैदान’ है। इसमें अजय देवगन मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा बोनी कपूर एक्टिंग के क्षेत्र में डेब्यू करने वाले हैं। वह लव रंजन की फिल्म में दिखेंगे। इसमें रणबीर कपूर, श्रद्धा कपूर और डिंपल कपाड़िया हैं। इसका नाम अभी  तय नहीं है।

बता दें, दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और बोनी कपूर की दो बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर हैं। जाह्नवी आज के दौर की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। वहीं खुशी फिल्म द आर्चीज से जल्द ही डेब्यू करने जा रही हैं।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

11 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

11 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

11 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

11 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

11 months ago