Hindi News

indianarrative

कैटरीना से लेकर अनुष्का शर्मा तक, वो हीरोइन जिन्होंने शादी के बाद नहीं बदला अपना Surname

Bollywood Actresses

समाज में शादी एक सबसे अलग रिश्ता होता है,जिसमें सिर्फ दो परिवार ही नहीं जुड़ते बल्कि दो आत्माएं एक साथ जुड़ जाती है। भारतीय परंपरा के अनुसार महिलाओं के लिए अपने पति या अपने घर के नाम के बाद अपना नाम चेंज करना काफी आम है। अक्सर ऐसा होता है जब शादी के बाद लड़कियां शादी के बाद अपने पति का सरनेम लगा लेती हैं। मगर आज के जमाने में कई सेलेब्स ऐसे भी हैं जो शादी के बाद भी अपने नाम काे नहीं बदलती है। तो आइए आपको बताते हैं बॉलीवुड की उन टाॅप अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने शादी के बाद भी नहीं बदला अपना नाम।

रानी मुखर्जी

90के दशक की मशहूर अभिनेत्री रानी मुखर्जी अपना बोल्ड साइड दिखाने से कभी नहीं कतराती हैं। रानी ने 21अप्रैल, 2014को निर्माता आदित्य चोपड़ा संग सात फेरे लिए थे, लेकिन उन्होंने शादी के बाद अपना सरनेम नहीं बदला है। रानी ने बताया था कि वह अपने नाम से प्यार करती हैं और अपने फैन्स के लिए वह हमेशा रानी मुख़र्जी ही रहेंगी।

ट्विंकल खन्ना

ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार ने 7जनवरी, 2001को शादी रचाई थी। कपल की शादी को 21साल हो चुके हैं लेकिन ट्विंकल भी उन एक्ट्रेस में से एक हैं, जिन्होंने शादी के बाद अपना नाम नहीं बदला। ट्विंकल और अक्षय बॉलीवुड की एक पॉपुलर जोड़ी हैं।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह साल 2018में शादी के बंधन में बंध गए थे। शादी के बाद भी दीपिका ने बाद अपना सरनेम नहीं चेंज किया और उन्होंने कहा था कि मैंने अपनी पहचान बनाने के लिए बहुत मेहनत की है और रणवीर ने भी किया है। एक्ट्रेस ने कहा था की सरनेम बदलने का कोई प्लान नहीं है।

अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली 11दिसंबर, 2017को 'हमेशा के लिए शादी के बंधन में बंध गए हैं। 11जनवरी, 2021को विराट और अनुष्का ने एक बच्ची का स्वागत किया जिसे उन्होंने प्यार से वामिका नाम दिया था। उनकी शादी को पांच साल होने को है, लेकिन अनुष्का ने अपने पति का सरनेम जोड़ा।

कैटरीना कैफ

 कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने एक दूसरे को काफी लंबे समय तक डेट करने के बाद आखिरकार एक दूसरे से  9दिसंबर, 2021को गुपचुप शादी रचा ली। दोनों की शादी काफी सुर्ख़ियों में रही। एक्ट्रेस ने भी शादी करने के बाद अपना सरनेम नहीं बदला है।