Hindi News

indianarrative

Viral Video: खूबसूरत दुल्हन को देख स्टेज पर ही बेकाबू हुए दूल्हे राजा, देखने वालों की हालत खराब

दुल्हन को देखते ही स्टेज पर क्रेजी हुआ दूल्हा

लड़का हो या फिर लड़की शादी कर दिन दोनों के लिए बेहद स्पेशल होता है। अपनी लाइफ के इस स्पेशल दिन के लिए लोग बहुत तैयारी तो करते ही हैं साथ ही अपने शौक भी पूरे करते हैं। कई बार तो दूल्हे-दुल्हन को स्पेशल फील करवाने के लिए कई-कई लोग ऐसा सरप्राइज देते हैं, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। हाल ही में एक ऐसा ही माजेद्दार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हे ने दूल्हे ने दुल्हन को खुश करने के लिए जो किया, वो देखकर हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे दूल्हा दुल्हन को सरप्राइज करने के लिए शाहरुख खान के गाने पर डांस करने लगता है और वहां खड़े सभी लोग दूल्हे को देखते रह जाते हैं।

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं। बाकी गेस्ट भी आसपास खड़े हैं। तभी स्टेज पर शाहरुख खन की फिल्म रब ने बना दी जोड़ी का गाना बजना लगता है और दूल्हा – दुल्हन को देखकर उसके सामने ही गाने पर डांस करते हुए एक्टिंग करने लगता है। दूल्हा – दुल्हन के आसपास घूमकर खूब डांस भी करता है और फिर अपने जेब से निकालकर लड़की पर नोट उड़ाने लग जाता है। वहां खड़े सभी लोग दूल्हे की इस हरकत को देखते रह जाते हैं।

यहां देखिये मजेदार वीडियो…

बता दें, इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर amit_kumar_chaurasiya333 नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो लोगों को पसंद भी आ रहा है। वीडियो को अबतक 1 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।लोग वीडियो पर ढेरों कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- दुल्हन को खुश करने के लिए अपनी सारी मेहनत लगा दी।