Hindi News

indianarrative

Desi Girls ने साड़ी पहन अपने धांसू डांस से सोशल मीडिया पर मचाया हंगामा, वीडियो देख छूटे पब्लिक के पसीने

girls Gang dance

यूं तो सोशल मीडिया पर आये दिन कोई न कोई नया वीडियो वायरल होता रहता है। इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते है जिनका कोई मतलब नहीं होता है। मगर कुछ वीडियो इतने ज्यादा दिलचस्प होते है जिन्हें देख अच्छे-अच्छों में जोश भर जाता है। खासतौर पर कुछ ऐसे डांस वीडियो वायरल हो जाते है, जिन्हें देख हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। इतना ही नहीं कई बार तो इन वीडियो को देख ऐसा मन होता है कि वो भी डांस करने लगे। हालांकि कुछ लोग डांस करने लगते हैं जबकि कुछ का दिल बाग-बाग हो जाता है। इसी कड़ी में दिल को नचा देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें तीन लड़कियों ने इतना जबरदस्त डांस किया है कि लोगों की आंखें इससे हट नहीं रही हैं।

ऐसा क्या कर दिया इन लड़कियों ने?

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें तीन लड़कियां साड़ी पहने हुए डांस करती दिख रही हैं। गाना विलायती है लेकिन डांस बड़ा ही देसी है। हालांकि उन्होंने इसमें वेस्टर्न डांस का तड़का भी लगाया है। ये तीनों लड़कियां इतने जबरदस्त और प्यारे तरीके से डांस करती हैं कि देखने वाले की पक्का उनसे आंखें ही ना हटें।

यहां देखें इन लड़कियों को धमाकेदार डांस…

 
 
 

 
 
 
 
 

 
 

 
 
 

 
 

A post shared by Usha Jey (@usha_jey)

जानकारी के लिए बता दें, Usha Jey पेशे से कोरियोग्राफर हैं, उन्होंने यह डांस वीडियो कोरियोग्राफ किया है।  डांस फॉर्म को हाइब्रिड भरतनाट्यम कहते हैं। इसमें भारतनाट्यम के साथ कुछ विदेश डांस फॉर्म को मिक्स करके एक डांस तैयार किया जाता है।वहीं वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने कमेंट करके लिखा इस वीडियो ने उनका दिन बना दिया।