Hindi News

indianarrative

Sapna Choudhary की खूबसूरती को देख मदहोश हुए फैंस, शीशे में खुद को निहारती आईं नजर हरियाणवी डांसर

Sapna Choudhary new look

हरियाणा क्वीन सपना चौधरी अपने लटको-झटको से फैंस की नींदें उड़ाना बखूबी जानती हैं। उनके स्टेज शो पर्दे पर आते ही छा जाते हैं। सपना चौधरी के डांस को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते है। यही नहीं सपना अब अपने  फैंस के बीच रहना भी काफी बेहतर तरीके से जानती हैं और इसलिए आए दिन वह सोशल मीडिया पर अपने गाने या लुक से फैंस को रूबरू करवाती हैं। देसी क्वीन सोशल मीडिया पर अपनी अदाओं से फैन्स का दिल धड़काती नजर आती हैं और उन्हें दीवाना बना लेती हैं। वह आये दिन नई-नई रील्स बनाकर फैन्स पर अपना जादू चलाती हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर सपना एक रील्स तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में सपना लाल साड़ी में 'आशिकी' गाने पर मिरर सेल्फी पोज देती हुई नजर आ रही हैं। हरियाणवी क्वीन की मदहोश अदाएं देख फैंस मर मिटने को तैयार हैं। सपना के शोख अंदाज किसी को भी घायल करने के लिए काफी है। सपना के इस वीडियो को अब तक 60हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और फैंस कमेन्ट में खूब प्यार लुटे नजर आ रहे हैं।

वैसे इस बात में जरा भी दोराए नहीं है कि हरियाणवी क्वीन इस समय सोशल मीडिया की जान बन चुकी हैं। वह जब भी कोई वीडियो शेयर करती हैं तो उन्हें फैंस का खूब प्यार मिलता है। यही वजह है कि वह सोशल मीडिया पर हर दिल पर राज कर रही हैं और अब एक ब्रांड बन चुकी हैं। उनकी दिलकश अदाएं इतनी मशहूर हो गई हैं कि उनका हर वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो जाता है। हरियाणा के साथ-साथ सपना चौधरी का अंदाज अब पूरे देश में फ़ैल चुका है। 

आपको बता दें कि सपना चौधरी के गाने रिलीज होते ही हिट हो जाता है। सपना चौधरी गानों के साथ-साथ स्टेज शो भी करती हैं, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है। सपना चौधरी की न सिर्फ हरियाणा बल्कि पूरे देश में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और उनके डांस को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।