Categories: मनोरंजन

Yuvika Chaudhary को गिरफ्तार करने मुंबई आएगी हरियाणा पुलिस ! जल्द जारी होगा नोटिस

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस युविका चौधरी की गिरफ्तारी की मांग सोशल मीडिया पर लगातार हो रही है। जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करने के बाद युविका चौधरी की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही। इस कड़ी में हरियाणा के हांसी में युविका चौधरी के खिलाफ पुलिस ने शिकायत दर्ज की है। हांसी पुलिस ने युविका पर अनुसूचित जाति व जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत एक एफआईआर दर्ज की है। ये एफआईआर अनुसूचित जाति अधिकार मंच के कार्यकर्ता रजत कलसन के शिकायत करने पर दर्ज की गई है।

Sir, An actress, Yuvika Chaudhary, has used derogatory caste reference insulting the whole community publicly via @YouTube video.

This is a punishable under SC ST Act, IPC Inter Alia.

Please register a suo moto FIR.#ArrestYuvikaChoudhary@MumbaiPolice @DGPMaharashtra pic.twitter.com/0zCmCzAzyF

— Vaibhav Kumar (@vaibhavkr86) May 25, 2021

इस शिकायत में उन्होंने उक्त वीडियो की सीडी भी दी। शिकायकर्ता कलसन ने बताया कि जल्द ही पुलिस इस मामले में युविका चौधरी को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस जारी करेगी। जिसके बाद उनकी संभावित गिरफ्तारी हो सकती है। आपको बता दें कि युविका का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो में युविका चौधरी हाथ में मोबाइल लिए अपने पति प्रिंस नरूला का वीडियो बनाते हुए अपने अच्‍छे न दिखने पर बात करती हुई नजर आ रही है।

Now she'll say she didn't know the meaning. Alright. This is how our industry is! Not shocked but disappointed. She is literate but as illiterate #ArrestYuvikaChoudhary #Casteist_Termite #munmunduttavideo @yuvikachoudhary pic.twitter.com/4S7JDlTJjK

— Nivedita Bansal (@Nivbansal2403) May 25, 2021

युविका कहती है कि 'हमेशा ब्लॉग जब भी मैं बनाती हूं क्‍यों (जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल) की तरह मैं आकर खड़ी हो जाती हूं… मुझे इतना टाइम मिलता ही नहीं है कि मैं अपने आप को ढंग से दिखा सकूं.. और ये मुझे तैयार होने का टाइम भी नहीं देते।' ये वीडियो वायरल होने के बाद युविका चौधरी को गिरफ्तार करने की मांग उठ रही है। गिरफ्तारी की मांग उठने के बाद एक्ट्रेस ने मांफी मांगी। उन्होंने कहा है कि मुझे उस शब्द के बारे में जानकारी नहीं थी जिसका मैंने प्रय़ोग किया है। युविका ने अपने ट्वीट में लिखा- ''हैल्लो दोस्तों, मुझे उस शब्द का अर्थ नहीं पता था, जिसका मैंने अपने पिछले व्लॉग में इस्तेमाल किया, मेरा मतलब किसी को चोट पहुँचाना नहीं था और मैं ऐसा कभी नहीं कर सकती। मैं हर एक से माफी माँगती हूं मुझे आशा है कि आप समझेंगे। सभी को प्यार।''

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

11 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

11 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

11 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

11 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

11 months ago