Hindi News

indianarrative

समंदर किनारे हिना खान ने हरी बिकिनी में चलाए नैनो के बाण, देखें टीवी की संस्कारी बहू अक्षरा का दिलकश अंदाज

see hina khan glamorous look

टीवी के बाद बॉलीवुड का रुख कर लेने वाली एक्ट्रेस हिना खान अपने गजब के फैशन स्टाइल की वजह से तारीफ बटोरने में कामयाब हो जाती हैं। संस्कारी बहू के तौर पर घर-घर में खास पहचान हासिल करने वाली हिना के चाहने वाले दुनियाभर में मौजूद हैं, जो उनकी एक झलक के लिए बेताब रहते हैं।  वहीं, एक्ट्रेस पिछले कुछ समय से अपने लुक्स के कारण भी काफी चर्चा में रहने लगी हैं।  फिर बात चाहे अवॉर्ड शो की हो या कांस की एक्ट्रेस हर जगह अपने लुक्स से हर किसी को इंप्रेस करते दिखती हैं। जिसकी तस्वीरें वो इंस्टाग्राम पर भी जमकर साझा करती रहती हैं। अभी हाल ही में रैंप वॉक कर सुर्खियां बटोरने के बाद अब वो अपने मोनोकोनी लुक से कहर ढा रही हैं।

समुंदर किनारे बैठ पोज दे रही हिना खान ने ग्रीन कलर की मोनोकोनी पहनी है। जिसकी वन शोल्डर डिजाइन इसे आकर्षक बना रही है। वहीं साइड पर क्रिस-क्रॉस डिटेलिंग की गई है। जिसके साथ हिना ने मल्टीकलर प्रिंट का स्टोल कैरी कर रखा है। शिवन एंड नरेश के कलेक्शन से ली गई इस मोनोकोनी में हिना हमेशा की तरह ही किलर लुक में नजर आ रही हैं।

 
 
 

 
 
 
 
 

 
 

 
 
 

 
 

A post shared by HK (@realhinakhan)

वहीं इस बोल्ड लुक को हिना ने मेसी हेयर और शेड्स के साथ कंप्लीट किया है। जबकि पिंक लिप्स के साथ गले में ग्रीन कलर का कुंदन का चोकर नेकपीस है। हिना की इन तस्वीरों को शेयर करते ही उनके सितारे दोस्त जमकर कमेंट करने लगे। वहीं फैंस को भी उनका ये बोल्ड लुक शानदार लगा। तभी तो फायर वाली इमोजी के साथ कमेंट कर रहे हैं। हिना अक्सर अपने स्टाइलिश लुक की तस्वीरें फैंस के लिए साझा करती रहती हैं। रैंप पर वॉक के लिए हिना का गॉर्जियस लुक सामने आया था। जिसमे वो हमेशा की तरह ही खूबसूरत लग रही थीं।