Categories: मनोरंजन

Nusrat Jahan लोक सभा से बर्खास्त की जा सकती हैं TMC की खूबसूरत एक्टर-सांसद नुसरत जहां

साउथ एक्ट्रेस और पश्चिम बंगाल की बशीरहाट सीट से तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां (Nusrat Jahan) की शादी से जुड़ा विवाद अब लोकसभा में गूंज रहा है। बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य ने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को चिट्ठी लिखकर नुसरत जहां की लोकसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की है। बीजेपी सांसद संघमित्रा ने नुसरत जहां पर शादी को लेकर मतदाताओं को धोखा देने का आरोप लगाया है। संघमित्रा ने चिट्ठी में कहा कि नुसरत जहां ने लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ के दौरान अपने नाम का उच्चारण 'नुसरत जहां रूही जैन' के तौर पर किया था।

Complaint against @nusratchirps for providing false information at Parliament.

Steps should be taken ASAP.#Parliament #nusratjahan pic.twitter.com/1zrhRccN9y

— Tarunjyoti Tewari (@tjt4002) June 22, 2021

संघमित्रा (Sanghmitra Maurya) ने कहा कि लोकसभा की वेबसाइट पर भी नुसरत जहां के पति का नाम निखिल जैन लिखा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उनकी शादी के रिस्पेशन में शामिल हुईं थी। किसी को भी नुसरत के निजी जीवन में दखलअंदाजी नहीं करना चाहिए, लेकिन उनके हालिया बयान का मतलब है कि उन्होंने जानबूझकर संसद को गलत जानकारी दी। उन्होंने मतदाताओं को धोखा दिया। संसद की गरिमा को धूमिल किया है। इस मामले को एथिक्स कमिटी को भेजा जाना चाहिए। साथ ही नुसरत के खिलाफ एक्शन लिया जाना चाहिए।

Has #NusratJahan redefined scope and spirit of marriage? Still calling it 'marriage' as it was declared in #loksabha by her itself! pic.twitter.com/9imxvLPqlM

— Gaurang (@tweet2GAURANG) June 14, 2021

आपको बता दें कि नुसरत जहां अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में है। ये विवाद तब और बढ़ गया, जब उन्होंने निखिल जैन के साथ अपनी कथित शादी तोड़ने का ऐलान किया। हाल ही में नुसरत जहां ने एक बयान में कहा था कि तुर्की मैरिज रेगुलेशन के तहत विदेशी भूमि में होने के कारण उनका विवाह वैलिड नहीं है। नुसरत जहां ने कहा कि ये एक अंतर धार्मिक विवाह था इसलिए भारत में विशेष विवाह अधिनियम के तहत इसे रजिस्टर करने की आवश्यकता होती है, जो नहीं हुआ। ये विवाह नहीं बल्कि एक रिश्ता या लिव इन रिलेशनशिप है, जिसमें तलाक का सवाल ही पैदा नहीं होता।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

11 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

11 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

11 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

11 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

11 months ago