Hindi News

indianarrative

बिकिनी के साथ बिंदी-चूड़ी पहन इतराती नजर आईं Priyanka Chopra, क्या आपने देखा देसी गर्ल का 22 साल पुराना बोल्ड अवतार

priyanka shares 22 year old photoshoot

 प्रियंका चोपड़ा के सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी खूब बोलबाला है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने अभिनय से सभी का तारीफ लूट चुकीं एक्ट्रेस पिछले काफी समय से विदेश में रह रही हैं। अपनी फिल्मों और अभिनय से लोगों को मनोरंजन करने वाली प्रियंका सोशल मीडिया के जरिए भी अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। वह अक्सर इंटरनेट पर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इसी क्रम में हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा की है।

देसी गर्ल ने महज कुछ घंटे पहले अपने आधिकारिक  इंस्टाग्राम पर 22 साल पुरानी फोटो शेयर की है, जिसमें उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो रहा है। बता दें कि जब उन्होंने ये फोटोशूट किया था तब वे महज 18 साल की थी। प्रियंका चोपड़ा ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा है, 'नवंबर 2000…18 साल की मैं। प्रियंका की फोटो पर उनके पति निक जोनास ने फायर की इमोजी बनाकर कमेंट किया है। यही नहीं, इस पर बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने पंजाबी स्टाइल में Bruhhh लिखा है।

 हालांकि, वक्त के साथ प्रियंका और ग्लैमरस और बोल्ड होती गई। आज की बात करें तो वे काफी गॉर्जियस नजर आती है। फिलहाल वे बॉलीवुड से दूर हॉलीवुड इंडस्ट्री में ज्यादा बिजी हैं। वे इन दिनों हॉलीवुड फिल्मों पर ज्यादा फोकस कर रही है। नीचे देखें प्रियंका चोपड़ा की 22 साल पुराने शूट की फोटोज।

 

 

एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो कुछ समय पहले ही उन्होंने अमेजन प्राइम की सीरीज 'सीटाडेल' की शूटिंग खत्म की है। वे 'द मैट्रिक्स 4' में भी नजर आ चुकी हैं। बॉलीवुड में वह फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ नजर आने वाली हैं।