Hindi News

indianarrative

प्रियंका चोपड़ा का ऐसा हाल देख फैंस की बढ़ी बेचैनी, वायरल तस्वीर देख पूछा देसी गर्ल का हाल

Priyanka Chopra Photos

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भले ही विदेश में जाकर बस गई हैं। बावजूद इसके वह अपने चाहने वालों का सोशल मीडिया के जरिये अपडेट देती रहती हैं। इंटरनेट की दुनिया में जमकर एक्टिव रहने वाली प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने कातिलाना अंदाज से वाहवाही लूटती हैं, लेकिन इस बार प्रियंका ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें उनके चेहरे पर चोट लगी हुई दिखाई दे रही है। ऐसे में उनकी ये तस्वीर देख एक्ट्रेस के फैंस अब उनकी काफी टेंशन लेते दिख रहे हैं और कमेंट बॉक्स में ही उनका हालचाल पूछने लगे।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जो तस्वीरें पोस्ट की हैं उसमे एक्ट्रेस के चेहरे पर काफी सूजन दिख रही है। वहीं होठ और नाक के पास खून भी दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, 'क्या आपका भी काम पर कठिन दिन था'। इसी के साथ उन्होंने हंसने वाली इमोजी भी शेयर की है। जिससे पता चल रहा है कि प्रियंका चोपड़ा की ये तस्वीर शूट के दौरान की है। बता दें कि प्रियंका जल्दी ही हॉलीवुड अभिनेता मैक एंथनी संग फिल्म एंडिंग थिंग्स में नजर आने वाली हैं। जानकारी के मुताबिक प्रियंका की ये फिल्म एक एक्शन थ्रिलर होगी।

प्रियंका चोपड़ा की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर देखने के बाद एक पल को तो फैंस हैरान और परेशान हो गए, हालांकि कई यूजर्स मजेदार कमेंट भी करते दिखाई दिए। एक प्रशंसक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'आप ठीक तो हैं न' वहीं दूसरे ने लिखा, 'मुझे लगा आपको सच में चोट लगी है'। अन्य यूजर्स भी इसी तरह से अपनी प्रतिक्रिया देते दिखाई दे रहे हैं।

गौरतलब है, प्रियंका चोपड़ा इसी साल सरोगेसी के जरिए अपनी एक प्यारी सी बेटी की मां बनी हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी की तस्वीर भी साझा की थी। जिसमें वह अपनी बेबी गर्ल को गले लगाए दिखाई दे रही थीं। प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो एंडिंग थिंग्स के अलावा भी प्रियंका के हाथ में कई प्रोजेक्ट हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री एक्शन कॉमेडी 'काउबॉय निंजा वाइकिंग','रोम-कॉम टेक्स्ट फॉर यू' और 'जी ले जरा' जैसी फिल्मों में नजर आएगी।