Categories: मनोरंजन

Puneeth Rajkumar Dies: साउथ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार के निधन के बाद कर्नाटक में लगी धारा 144, शोक में थिएटर्स भी रहेंगे बंद

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार 46 साल की उम्र में जिंदगी से जंग हार गए। आज सुबह उन्हें कसरत करते वक्त हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें तुरंत बैंग्लुरु के विक्रम अस्पताल में एडमिट कराया गया। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे कर्नाटक में शोक की लहर है। फैंस ने उन्हें प्यार से 'अप्पू' नाम दिया था। इस खबर के बाद से पुलिस प्रशासन ने कई इलाकों में धारा 144 लगा दी हैं। ताकि पुनीत राजकुमार के फैंस की भीड़ जमा न हो पाएं।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के जिहादी मंत्री और खिलाड़ियों पर एक ही हिंदुस्तानी मुसलमान भारी, अकेले मोहम्मद कैफ ने लगा दी सबकी अक्ल ठिकाने

आपको बता दें कि पुनीत दादा फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित कन्नड़ एक्टर राजकुमार के बेटे थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। साल 1985 में उन्होंने बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का नैशनल फिल्म अवॉर्ड जीता था। इतना ही नहीं उन्होंने कर्नाटक स्टेट अवॉर्ड में बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का अवॉर्ड Chalisuva Modagalu और Yeradu Nakshatragalu में अपनी परफॉर्मेंस के लिए जीता था।  पुनीत राजकुमार ने करीब 30 कन्नड़ फिल्मों में काम किया है, जिसमें कई फिल्म सुपरहिट रहीं हैं।

Apart from the shocking tragedy that @PuneethRajkumar ‘s sudden death is, it is also a scary and terrifying eye opening truth that any of us can die anytime 😳😳😳 So it is best to live life on a fast forward mode , while we are still alive🙏🙏🙏

— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) October 29, 2021

फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने अपनी पोस्ट में लिखा- 'पुनीत राजकुमार की आकस्मिक मृत्यु एक ट्रैजडी है। यह भी एक डरावना और भयानक आंख खोलने वाला सच है कि हम में से कोई भी कभी भी मर सकता है। इसलिए जीवन को फास्ट फॉरवर्ड मोड पर जीना सबसे अच्छा है।'

Saddened to hear about the passing away of #PuneethRajkumar . Warm , and humble, his passing away is a great blow to Indian cinema. May his soul attain sadgati. Om Shanti. pic.twitter.com/YywkotiWqC

— Virender Sehwag (@virendersehwag) October 29, 2021

पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट किया, 'पुनीत राजकुमार के गुजरने की खबर सुनकर दिल को बहुत तकलीफ हुई.. कितना नेक और शालीन इंसान, उनका गुजरना भारतीय सिनेमा के लिए बड़ा धक्का है। उनकी आत्मा को शांति मिले… ओम शांति।'

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago