Categories: मनोरंजन

इन फोटोज में देखें सलमान खान का वो फॉर्म हाउस, जहां सांप ने घुसकर एक्टर को काटा था

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को सांप ने काट लिया। उन्हें बीती रात सांप ने उस समय काटा जब वह अपने पनवेल स्थित फॉर्महाउस पर थे। ये फॉर्महाउस सलमान खान के लिए कितनी खास है ये बात किसी से छिपी नहीं है। उनके जन्मिदन की पार्टी हो या लॉकडाउन का मुश्किल दौर वह इसी जगह पर रहना पसंद करते हैं। देखिए इस फॉर्महाउस के कुछ अंदर के तस्वीरें…

रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान देर रात पनवेल फार्म हाउस में दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट कर रहे थे। तभी उन्हें एक सांप ने काट लिया। रात करीब तीन बजे सलमान को नवी मुंबई के कामोथे के एमजीएम हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। फिलहाल वो पहले से बेहतर हैं।

कुछ वक्त पहले सलमान खान ने पनवेल में ये फार्म हाउस अपनी छोटी बहन अर्पिता के नाम पर लिया था। तस्वीर में फार्म हाउस के मेन गेट पर अर्पिता का नाम लिखा हुआ देख सकते हैं।

2020 में लॉकडाउन के दौरान, सलमान ने पनवेल में काफी समय बिताया जहां उनके साथ जैकलीन फर्नांडीज और अन्य लोग भी थे। उन्होंने वहां खाली समय के दौरान खेती और घुड़सवारी की।

द कपिल शर्मा शो पर बोलते हुए, सलमान ने कहा कि वह जैकलीन को फार्महाउस पर खेती करने के लिए कहते थे, और वह केवल ट्रेडमिल पर कार्डियो करना चाहेंगी। 'जैकलीन भी थी हमारे साथ वहां पर। कार्डियो कर रही है ट्रेडमिल के ऊपर बेवकूफों की तरह। बेवकूफी है।

वर्कफ्रंट पर बात करें तो सलमान खान ने पहले ही शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'पठान' के लिए एक कैमियो की शूटिंग पूरी कर ली है। 2022 में, अभिनेता के कैटरीना कैफ के साथ 'टाइगर 3' की शूटिंग जारी रखने वाले हैं।

सलमान खान के पास पूजा हेगड़े के साथ 'कभी ईद कभी दीवाली' और जैकलीन फर्नांडीज के साथ 'किक 2' पाइपलाइन में है। अभिनेता आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' में एक कैमियो करते हुए भी दिखाई देंगे।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago