Hindi News

indianarrative

ऐसा क्या हुआ जो गधे पर सवार होकर IIFA में पहुंचे शाहिद कपूर? फरहान अख्तर ने ली चुटकी

Shahid Kapoor-Farhan Akhtar Video

बॉलीवुड इंडस्ट्री से वैसे तो आये दिन नए-नए वीडियो सामने आते रहते हैं, लेकिन इस बीच जो एक वीडियो सामने आ रहा है वो वाकई काफी ज्यादा दिलचस्प है। दरअसल, IIFA 2022में फरहान अख्तर और शाहिद कपूर की एंट्री का वीडियो सामने आया है। इस बीच फिल्म जगत के एक्टर इस मेगा इवेंट में बॉलीवुड के इन सितारों ने गधों पर सवार होकर एंट्री ली। बता दें, IIFA 2022का प्रसारण 25जून 2022से कलर्स टीवी पर किया जाएगा और मेकर्स ने अभी से इस ग्रांड इवेंट के टीजर वीडियो शेयर करना शुरू कर दिया है। वहीं  इस साल के IIFA अवॉर्ड्स अबू धाबी में आयोजित किए गए थे।

गधों पर सवार होकर ली ग्रेंड एंट्री

बात करें शाहिद कपूर और फरहान अख्तर वाले वीडियो की तो इसे कलर्स टीवी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो में शाहिद कपूर और फरहान अख्तर गधे पर सवार होकर एंट्री लेते दिखाई पड़ रहे हैं। शाहिद कपूर ने कहा, 'वो लोग जो कभी हमर्स, स्पोर्ट बाइक्स या फिर आग के बीच से एंट्री लिया करते थे वो आज गधों के साथ एंट्री ले रहे हैं।'

 
 
 

 
 
 
 
 

 
 

 
 
 

 
 

A post shared by IIFA Awards (@iifa)

इस पर फरहान अख्तर ने कहा, 'गधे भी यही सोच रहे होंगे। मुझे कहना चाहिए कि पप्पू, नाइस राइड।' इस पर शाहिद कपूर उनका शुक्रिया अदा करते हैं। फिर फरहान अख्तर गधे की तरफ इशारा करते हुए शाहिद कपूर से पूछते हैं कि कितना देती है? तो जवाब में शाहिद कपूर ने कहा- सुबह में दो बार और शाम में दो बार।

कमेंट सेक्शन में खूब हंसी ऑडियंस

कनफ्यूज फरहान अख्तर कहते हैं कि आप क्या बोल रहे हो? तब शाहिद कपूर ने जवाब दिया- दूध। इस पर ऑडियंस खुलकर हंस पड़ती है। फैंस को शाहिद कपूर और फरहान अख्तर की एंट्री वाला ये वीडियो काफी मजेदार लगा और इंस्टाग्राम पर लोगों के जमकर कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ये मेरे अभी तक के फेवरिट IIFA Awards 2022 थे।