Categories: मनोरंजन

श्रद्धांजलि: नहीं रहे ‘तेनाली राम’ के ‘बुद्धिमान बीरबल’ अमित मिस्त्री, हार्ट अटैक से हुआ निधन

टीवी से बॉलीवु़ड इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाने वाले पॉपुलर एक्टर अमित मिस्त्री का निधन हो गया है। आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। अमित के मैनेजर महिर्षी देसाई ने इस दुखद खबर की पुष्‍ट‍ि की है। मैनेजर महिर्षी देसाई ने कहा- 'मैं खुद भी हैरान हूं और सदमे में हूं। वो पूरी तरह ठीक थे और अपने घर पर ही थे। उन्‍होंने किसी तरह की श‍िकायत नहीं की थी। सुबह नाश्‍ता करने के बाद उन्‍हें सीने में दर्द उठा। ये सब इतना अचानक हुआ कि परिवार के लोग उन्‍हें अस्‍पताल भी नहीं ले जा सके।' अमित के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

अमित ने अपने करियर की शुरुआत गुजराती इंडस्ट्री से की थी। इसके बाद वो मुंबई आ गए और टीवी सीरियल्स में काम करने लगे। उन्होंने कई सीरियल्स में काम किया। जिसमें 'श्शश… कोई है', 'सात फेरों की हेरा फेरी', 'वो', 'ये दुनिया है रंगीन', 'शुभ मंगल सावधान', 'भगवान बचाए इनको', 'दफा 420', 'तेनाली राम' और 'मैडम सर' शामिल है। अमित ने बॉलीवुड में भी अपनी किस्मत अजमाई। उन्होंने साल 2000 में फिल्म 'क्या कहना' से की थी। इसमें उन्होंने प्रीति जिंटा के भाई का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने 'एक चालीस की लास्ट लोकल', '99’, 'शोर इन द सिटी', 'यमला पगला दीवाना', 'गली गली चोर है', 'बे यार' और 'अ जेंटलमैंन' जैसी फिल्में कीं।

You’ll be missed on earth @Actoramitmistry

Condolences to the family.

💔 pic.twitter.com/lDX0iLDxrT

— Kubbra Sait (@KubbraSait) April 23, 2021

अमित की फिल्म 'भूत पुलिस' इस साल रिलीज होगी। अमित ने अमेजॉन प्राइम वीडियो पर वेबसीरीज 'बंदिश बैंडिट्स' में भी काम किया। उन्होंने देवेंद्र राठौड़ का किरदार निभाया था। पर्सनल लाइफ की बात करें तो अमित मिस्त्री तलाकशुदा थे। करीब 10 साल पहले उनका अपनी पत्नी से तलाक हो गया था। अमित मिस्त्री की मां इस वक्त रिश्तेदारों की मदद से अमित के अंतिम संस्कार में लगी है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके साथी कलाकार से लेकर सभी उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।  इस कड़ी में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने अभिनेता के निधन पर दुख जताते हुए अपने साथ की एक फोटो शेयर की और 'RIP'

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago