Hindi News

indianarrative

Cannes 2022: कान्स में भारत की फिल्मों का होगा प्रीमियर, ये 6 Movies मचाएंगी धमाका

Cannes 2022

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022का आयोजन 17मई यानी आज से फ्रांस में किया जा चुका है। इस बार का ये फेस्टिवल बेहद खास रहने वाला है क्योंकि इस बार भी यहां देश-विदेश से कई सेलेब्स  रेड कारपेट पर अपना जलवां बिखरते नजर आएंगे। बता दें इस बार कान्स का 75वां साल होगा और इसे मनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। मंगलवार को शुरू हुए इस इवेंट का आयोजन 28मई तक जारी रहेगा। इस साल दुनियाभर की अलग-अलग फिल्मों काे भी शामिल किया गया है। इस साल कान्स में तकरीबन 21फिल्मों को शामिल किया गया है। जिसमें अगर भारत की बात करें तो इसमें 6फिल्में शामिल हैं।

रॉकेटरी – द नाम्बी इफेक्ट

आर माधवन की फिल्म रॉकेटरी-द नाम्बी इफेक्ट को कान्स 2022में  दिखाई जाएगी। वैज्ञानिक नाम्बी की जिंदगी पर आधारित फिल्म में नाम्बी इसरो के पूर्व वैज्ञानिक और ऐरोस्पेस इंजीनियर थे। उन्हें एक स्पाई स्कैंडल में पकड़ा गया था। माधवन इस फिल्म में लीड रोल निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म को माधवन ने ही डायरेक्ट और प्रोड्यूस भी किया है। इसे लेकर दर्शकों के बीच लम्बे समय से उत्साह बना हुआ है।

गोदावरी

निखिल महाजन की बनाई मराठी फिल्म 'गोदावरी' को भी कान्स 2022में दिखाया जायेगा। फिल्म की कहानी एक परिवार के बारे में है, जो एक मौत के दर्द से जूझ रही है। एक मौत जिसे वो जानते हैं और दूसरे जिसके लिए तैयार नहीं थे। नासिक के गोदावरी तट में सेट इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर Vancouver International Film Festival 2021में हुआ था।

अल्फा, बीटा , गामा

डायरेक्टर शंकर श्रीकुमार की बनाई अल्फा, बीटा , गामा एक हिंदी फिल्म है। यह फिल्म कान्स 2022में दिखाई जाने वाली है। फिल्म एक जय नाम के एक शख्स की कहानी है, जिसका डायरेक्टोरियल करियर बुरा चल रहा है।  साथ ही उसकी शादीशुदा जिंदगी भी लगभग खत्म होने की कहानी है। जय अपनी गर्लफ्रेंड के साथ जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा है।

बूम्बा राइड

बिस्वजीत बोरा के निर्देशन में बनी असम की फिल्म बूम्बा राइड को कान्स 2022में दिखाया जाएगा। इस फिल्म का  यह फिल्म रूरल इंडिया के एजुकेशन सिस्टम पर बनी कॉमिक सटायर है। फिल्म को असम की ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे शूट किया गया है।

Dhuin

फिल्म गमक घर फेम डायरेक्टर अचल मिश्रा ने इस फिल्म को बनाया है। ये फिल्म एक एक्टर के बारे में है, जो बड़ा बनने के सपने देखता है।  लेकिन गुजारा नहीं चला पा रहा। बाद में उसे वह मुंसिपल्टी के लिए स्ट्रीट प्ले करके अपना घर चलाता है।

ट्री फुल ऑफ पैरेट्स

डायरेक्टर जयराज ने इस फिल्म को बनाया है। फिल्म की कहानी आठ साल के बच्चे पूंजन पर आधारित है।  पूंजन अपनी जिंदगी को छोटी-छोटी नौकरी करके चला रहा है। ऐसे ही वह अपने परिवार, शराबी बाप, दादा और पर दादा का ध्यान रखता है। इस मलयालम फिल्म को नवनीत फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है।

काया पलट

काया पलट टीवी एक्ट्रेस हेली शाह फिल्म काया पलट से अपना फिल्म डेब्यू करने वाली हैं। यह एक डार्क थ्रिलर है।  इसकी कहानी जम्मू में बेस्ड है।  इस फिल्म का पोस्टर कान्स 2022में रिवील किया जाएगा