Hindi News

indianarrative

Miss India 2022: कौन हैं मिस इंडिया सिनी शेट्टी जिन्होंने 31 सुंदरियों को पीछे छोड़ इस स्पेशल खिताब को किया अपने नाम?

Miss India 2022 Sini Shetty

कर्नाटक की 21 वर्षीय सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया 2022का खिताब अपने नाम कर नए कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। दिलचस्प बात सिनी ने देशभर से आई कुल 31सुंदरियों को पछाड़ मिस इंडिया का ताज अपने सिर पर पहना। इस कार्यक्रम का 3जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मिस इंडिया 2022का ग्रैंड फिनाले हुआ, जिस पर सिनी शेट्टी ने अपना कब्जा कर लिया। इसके अलावा राजस्थान की रूबल शेखावत फेमिना मिस इंडिया-2022की फर्स्ट रनर-अप रहीं और उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान को सैकेंड रनर-अप रहीं।

वहीं मिस इंडिया 2022के जज पैनल में मलाइका अरोड़ा, नेहा धूपिया, डिनो मोरिया, पूर्व क्रिकेटर मिताली राज, डिजाइनर रोहित गांधी और राहुल खन्ना और रियोग्राफर श्यामक डावर थे। वहीं इस फंक्शन को मनीष पॉल ने होस्ट किया, जिसमें उनके साथ राजकुमार राव और कीर्ति सेनॉन भी गेस्ट बनकर पहुंचे।

ये भी पढ़े: Alia Bhatt के प्रेग्नेंट होने के बाद Ranbir Kapoor को सताई 'पहली पत्नी' की याद, मिलने के लिए हैं बेचैन

सिनी शेट्टी कौन है?

मिस इंडिया 2022की विनर सिनी शेट्टी 21साल की हैं और वह कर्नाटक में रहती हैं। वैसे सिनी का जन्म मुंबई में हुआ, मगर उन्होंने कर्नाटक में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी की। मिस इंडिया ने अकाउंटिंग और फाइनेंस में ग्रेजुएशन की है। इसके बाद उन्होंने एक मार्केटिंग कंपनी में भी काम किया और अभी वो चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट की पढ़ाई कर रही हैं।

बता दें, पढ़ाई के अलावा सिनी शेट्टी को कला के क्षेत्र में भी काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वो मिस टैलेंट का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। यही नहीं सिनी ने  4साल की उम्र में डांस सीखना शुरु किया था। सिनी एक शानदार भरतनाट्यम डांसर हैं और 14साल की उम्र से स्टेज शोज कर रही हैं।

वहीं एक इंटरव्यू में सिनी ने बताया कि वो प्रियंका चोपड़ा को बहुत ज्यादा पसंद करती हैं। प्रियंका ने एक बार कहा था कि किसी को भी एक गिलास में सिकुड़कर नहीं बैठना चाहिए,बल्कि उस गिलास की दीवार को तोड़कर बाहर निकलना चाहिए। ये बात सिनी को हमेशा याद रहती है। अब मिस इंडिया बनने के बाद ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में सिनी ने बताया कि वो अपने जीवन से जुड़े कुछ खास लोगों के साथ वैकेशन पर जाना चाहती हैं।