भारत में कोविड से 391 मौतें, महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित

<p id="content">भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 32,981 नए मामले दर्ज किए गये। इसके बाद कुल मामलों का आंकड़ा 96,77,203 हो गया। इसी दौरान देश में 391 नई मौतें हुई जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 1,40,573 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को ये जानकारी दी। भारत में अब तक 91,39,901 मरीज इस बीमारी से उबर चुके हैं, जबकि फिलहाल 3,96,729 मरीज सक्रिय रूप से संक्रमित हैं। देश में रिकवरी रेट 94.45 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.45 फीसद है।</p>

<h3>महाराष्ट्र में 18,52,266 मामले दर्ज</h3>
महाराष्ट्र कोविड से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य बना हुआ है। अभी तक यहां 18,52,266 मामले दर्ज हो चुके हैं। देश भर में दैनिक मामलों के 70 फीसद 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से सामने आ रहे हैं जिनमें महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, केरल, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, पंजाब और हिमाचल प्रदेश हैं। काफी समय बाद देश की राजधानी दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 3.68 प्रतिशत तक गिर गई है। यहां नमूनों की जांच की संख्या 70 हजार तक पहुंच गई है।
<h3>जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 531 नए मामले</h3>
<p id="content">जम्मू एवं कश्मीर में रविवार को कोरोना वायरस महामारी के 531 नए मामले सामने आए हैं। जबकि रिकवरी के बाद 366 मरीज विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए हैं। एक आधिकारिक बुलेटिन में कहा गया है कि संक्रमित हुए नए मरीजों में 308 जम्मू से हैं और 223 कश्मीर से हैं।</p>
अब तक यहां 113,288 लोग वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें से 106,372 ठीक हो चुके हैं और 1,746 मरीजों की मौत हो चुकी है, जिनमें से चार मौतें रविवार को हुईं। है। यहां सक्रिय मामलों की संख्या 5,170 है। इनमें से 2,494 मामले जम्मू संभाग से है और 2,676 मामले कश्मीर से है।.

रोहित शर्मा

Guest Author

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago