Coronavirus: कोरोना से बिगड़ रहे हालात, टूट रही सांसों की डोर, 3285 की मौत, रिकवरी रेट घटा, 3.62 लाख से ज्यादा नए केस

भारत को कोरोना के खिलाफ ग्लोबल मदद मिलनी शुरू हो चुकी है लेकिन कोरोना के प्रकोप में कोई कमी नहीं आ रही है। दो दिन हल्की गिरावट के बाद एक बार फिर तेजी देखी गई। मंगलवार को 3 लाख 62 हजार 787 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। जबकि 3285 मरीजों की मौत हो गई। मंगलवार सुबह 3.23 लाख मामले आए थे, लेकिन रात 12 बजे तक यह आंकड़ा बढ़कर 3.62 लाख के पार चला गया। इससे पहले सोमवार को 3.52 लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए गए थे, जबकि 2800 से ज्यादा मरीजों ने दम तोड़ा था। यह महामारी के शुरुआत से अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है।

रिकवरी रेट भी गिरा

राष्ट्रीय स्तर पर ठीक होने की दर गिरकर 82.54 प्रतिशत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, संक्रमण से 3285 और लोगों के दम तोड़ने से मृतक संख्या बढ़कर 2,01,165 हो गई है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। यह संख्या बढ़कर 29,72,106 हो गई है, जो कुल संक्रमितों का 16.34 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर कोविड-19 से ठीक होने की दर गिरकर 82.54 प्रतिशत हो गई है। मंत्रालय के अनुसार, संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,48,07,704 हो गई है।

फिर बिगड़े हालात

पिछले 24 घंटे में 2771 लोगों की मौत हो गई। इनमें महाराष्ट्र में 895 मरीजों की, दिल्ली में 381, उत्तर प्रदेश में 264, छत्तीसगढ़ में 246, कर्नाटक में 180, गुजरात में 170 और झारखंड में 131 मरीजों की मौत हुई।

अब तक 2 लाख से ज्यादा की मौत

देश में संक्रमण से अब तक 2,01,165 लोगों की मौत हुई है। इनमें से महाराष्ट्र में 66,179 मरीजों की, दिल्ली में 15,009, कर्नाटक में 14,807, तमिलनाडु में 13,728, उत्तर प्रदेश में 11,678, पश्चिम बंगाल में 11,082 पंजाब में 8630, आंध्र प्रदेश में 7800 और छत्तीसगढ़ में 7782 मरीजों की मौत हुई है।

राज्यों में 61 फीसदी मामले

देश में एक दिन में कोविड-19 के जितने मामले सामने आए हैं, उनमें से 69.1 प्रतिशत महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत 10 राज्यों से हैं। कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान उन दस राज्यों में शामिल हैं, जहां कुल कोविड मामलों में से 69.1 प्रतिशत मामले सामने आए हैं। मंत्रालय ने कहा, अब तक 28 करोड़ से अधिक जांच की जा चुकी हैं। संक्रमण की दर 6.28 प्रतिशत है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

1 year ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

1 year ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

1 year ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

1 year ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

1 year ago