COVID-19 : पंजाब, हिमाचल, यूपी में केंद्र ने उच्च स्तरीय दल भेजे

केंद्र सरकार ने कोविड-19 प्रतिक्रिया और प्रबंधन में राज्यों की मदद करने के लिए उत्तर प्रदेश, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में उच्च स्तरीय केंद्रीय दलों की प्रतिनियुक्ति करने का फैसला किया है। इन राज्यों में सक्रिय मामलों की संख्या में वृद्धि हो रही है। इन राज्यों में उन लोगों की संख्या बढ़ रही है, जो बीमारी की वजह से अस्पतालों में भर्ती हैं या जो चिकित्सा निगरानी में घर में अलग-थलग रखे गए हैं, या जहां हर दिन कोविड-19 संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।

ये तीन सदस्यीय दल उन जिलों का दौरा करेंगे जहां कोविड के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। ये दल रोकथाम, निगरानी, जांच, संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण उपायों और कोविड संक्रमण के मामलों के कुशल नैदानिक प्रबंधन की दिशा में राज्य के प्रयासों में मदद करेंगे। केंद्रीय दल समय पर बीमारी की पहचान और उसके बाद के इलाज से संबंधित चुनौतियों से प्रभावी तरीके से निपटने में भी राज्यों का मार्गदर्शन करेंगे। इससे पहले केंद्र सरकार ने हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मणिपुर, और छत्तीसगढ़ में उच्च स्तरीय दल भेजे थे।

भारत में कोविड-19 के कुल मामलों में सक्रिय मामलों (4,40,962) का प्रतिशत गिरकर 4.85 हो गया। यह अब 5 प्रतिशत के स्तर से नीचे बना हुआ है। बीमारी से उबरने की दर में भी सुधार आया है। आज यह 93.69 प्रतिशत हो गया। पिछले 24 घंटे में 43,493 लोग कोविड-19 से उबरे हैं। जिसके साथ बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 85,21,617 हो गयी।

बीमारी से उबरने के मामलों और सक्रिय मामलों के बीच का अंतर तेजी से बढ़ रहा है और इस समय यह 80,80,655 है। 26 राज्यों/केंद्र शासित क्षेत्रों में इस समय 20,000 से कम सक्रिय मामले हैं। सात राज्यों/केंद्र शासित क्षेत्रों में सक्रिय मामलों की संख्या 20,000 से 50,000 के बीच है जबकि महाराष्ट्र और केरल में यह संख्या 50,000 से ज्यादा है।

बीमारी से उबरने के नये मामलों में से 77.68 प्रतिशत मामले 10 राज्यों/केंद्र शासित क्षेत्रों के हैं। ताजा मामलों में दिल्ली में कोविड से 6,963 लोग उबरे हैं। केरल और महाराष्ट्र में यह संख्या क्रमशः 6,719 और 4,088 है। नये मामलों में से 76.81 प्रतिशत मामले 10 राज्यों/केंद्र शासित क्षेत्रों के हैं। पिछले 24 घंटे में कोविड संक्रमण के 45,209 नये मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 5,879 मामले सामने आए हैं। केरल और महाराष्ट्र में कल क्रमशः 5,772 और 5,760 मामले सामने आए।

देश के 15 राज्यों/केंद्र शासित क्षेत्रों में प्रति 10 लाख की जनसंख्या पर कोविड मामले के राष्ट्रीय औसत से कम मामले सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में देश में 501 लोग कोविड से मारे गए जिनमें से 76.45 प्रतिशत मामले 10 राज्यों/केंद्र शासित क्षेत्रों के हैं। कोविड से मौत के नये मामलों में से 22.16 प्रतिशत मामले दिल्ली के हैं जहां बीमारी से 111 लोग मरे। महाराष्ट्र में यह संख्या 62 जबकि पश्चि म बंगाल में 53 दर्ज की गयी। 13 राज्यों/केंद्र शासित क्षेत्रों में बीमारी से होने वाली मौत की दर राष्ट्रीय औसत दर (1.46 प्रतिशत) से ज्यादा है। वहीं 21 राज्यों/केंद्र शासित क्षेत्रों में प्रति 10 लाख की जनसंख्या पर मौत, राष्ट्रीय औसत (96) से कम है। जबकि 14 राज्यों/केंद्र शासित क्षेत्रों में प्रति 10 लाख की जनसंख्या पर मौत, राष्ट्रीय औसत (96) से ज्यादा है।.

डॉ. शफी अयूब खान

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago