वर्ल्ड स्लीप डे: जम के सोएं, खूब सोएं पर सुबह सोएं और सुबह जागे

नींद दुनिया की सबसे जरुरी चीज है। आज के इस भागदौड़ वाली लाइफस्टाइल में नींद हर व्यक्ति के लिए काफी महत्वपूर्ण है। बचपन में एक अंग्रेजी मुहावरे सबने सुनी होगी। 'Early to bed early to rise makes a man healthy, wealthy and wise',ये सही मायनों में सिद्ध मुहावरा है। हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नींद कफी अहम है। जब तक आप ठीक से सोएंगे नहीं आपका मस्तिष्क ठीक से काम नहीं करेगा। स्वस्थ रहने के लिए सिर्फ पर्याप्त नींद ही नहीं, बल्कि समय पर नींद लेना और सही समय पर उठना भी बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं क्या हैं सोने और जागने के सही नियम और फायदे- नुकसान।

सुबह जल्दी उठने से अतिरिक्त ऊर्जा को प्राप्त किया जा सकता है, जो दिन भर ऊर्जावान बनाये रखने और खुशनुमा एहसास से भरने में सहायक है। जल्दी उठने का एक बड़ा फायदा यह है, कि आपके पास समय काफी होता है, और दिनभर में ज्यादा से ज्यादा चीजें कर सकते हैं। आप खुरद के लिए बेहतर समय निकाल सकते हैं। सुबह जल्दी उठने से व्यक्ति फिट और मानसिक रूप से शांत और एकाग्र रहता है। सुबह जल्दी उठकर ली गई धूप हड्डी व जोड़ों के दर्द में राहत देती है।

देर से सोकर उठने से शरीर अपनी अनियमित दिनचर्या को झेलने के लिए तैयार नहीं होता और बहुत सी बीमारियों की चपेट में आ जाता है। देर से सोकर उठने से व्यक्ति कोई वर्कआउट नहीं कर पाता है, जिसकी वजह से उसकी कैलोरी बर्न नहीं होती और व्यक्ति मोटापे का शिकार हो जाता है। साथ ही वजन अनियमित रूप से बढ़ने लगता है।देर से उठने से दिल की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। अधिक देर तक सोने से दिमाग पर भी असर पड़ता है और याददाश्त कमजोर होने लगती है।

नींद से जुड़े नियम

-रात्रि के प्रथम प्रहर में सोना सबसे अच्छा माना गया है।

-सोते समय व्यक्ति का सिर दक्षिण या पूर्व की दिशा में होना चाहिए।

-शवासन में सोएं, करवट लेना हो तो अधिकतर दाईं करवट लें। बहुत आवश्यक हो तो ही बाईं करवट लेकर सोएं।

-सोने के तीन से चार घंटे पहले भोजन कर लें।

-सोने से पहले रोजाना पांच-दस मिनट का ध्यान करने सोना चाहिए।

सुबह उठने के नियम

-व्यक्ति को हमेशा ब्रह्म मुहूर्त में जागना चाहिए। सूर्योदय से लगभग डेढ़ घंटे पूर्व का समय ब्रह्ममुहूर्त कहलाता है।

-दक्षिण में पैर रखकर सोने से व्यक्ति की शारीरिक ऊर्जा का क्षय हो जाता है और वह जब सुबह उठता है तो थकान महसूस करता है, जबकि दक्षिण में सिर रखकर सोने से ऐसा कुछ नहीं होता।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago