भारत की ‘ड्रोन आर्मी’ 50 किलोमीटर तक दुश्मन के इलाके में मचाएगी तांडव

युद्ध की बदलती रणनीति और बदलती तकनीक को देखते हुए भारतीय सेना भी खुद को अपग्रेड कर रही है। कहा जाता है कि भविष्य में होने वाले युद्ध तकनीक के दम पर जीता जाएंगे। आधुनिक से आधुनिक तकनीक हासिल करने में भारत कहीं से भी पीछे नहीं रहना चाहता। चीन और पाकिस्तान जैसी ताकतों से निपटने के लिए भारतीय सेना ने हाईटेक ड्रोन आर्मी (Swarm Drones) बनाई है। जो दुश्मन के इलाके में कहर बरपाने में सक्षम है। आक्रामक जवाबी कार्रवाई के समय ड्रोन आर्मी (Drone Army) काफी कारगर साबित होगी। आर्मी डे परेड में पहली बार शुक्रवार को दिल्ली में लड़ाकू स्वार्म ड्रोन (Combat Swarm Drones) का प्रदर्शन किया गया।

A ‘disruption in warfare’ milestone achieved by the #IndianArmy today with a demo of 75 unit autonomous drone swarm offensive & close support ops display at Cariappa Parade ground. Can enter 50 km inside enemy territory & carry out independent military tasks & destroy targets pic.twitter.com/wbQum0NCsa

— A. Bharat Bhushan Babu (@SpokespersonMoD) January 15, 2021

सर्जिकल स्ट्राइक जैसे ऑपरेशन में भी ड्रोन आर्मी निर्णायक साबित होगी। तकनीक की मदद से ड्रोन आर्मी दुश्मनों का खात्मा करेगी। ड्रोन आर्मी के ऑपरेशन में सैनिकों को दुश्मन के इलाके में भेजने की जरूरत नहीं पड़ेगी। स्वार्म ड्रोन 50 किलोमीटर अंदर तक घुसकर टार्गेट को तहस नहस करने में सक्षम है।

#WATCH | For the first time ever, Indian Army demonstrates combat swarm drones at #ArmyDay parade 2021 in Delhi. pic.twitter.com/F12rfo4emN

— ANI (@ANI) January 15, 2021

आर्मी डे परेड में पहली बार जब 75 ड्रोन्स ने उड़ान भरी तो दूर से पक्षियों के झुंड की तरह दिखाई दिए। बिना किसी मानव हस्तक्षेप के पूरी तरह से ऑटमैटिक ये लड़ाकू ड्रोन्स दुश्मन के ठिकाने पर सटीक निशाना लगा सकते हैं।

स्वार्म ड्रोन को भविष्य के युद्ध के लिए शक्तिशाली हथियार के रूप में देखा जा रहा है। अमेरिका, रूस, चीन और कुछ यूरोपीय देश इस तरह के ड्रोन को विकसित करने की कोशिश में लगे हैं। भारत भी अब इस रेस में शामिल हो गया है।

inadminhin

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago