Categories: खेल

‘क्यों? क्यों? क्यों?’… रोहित का शॉट देखकर भड़के गावस्कर, कहा-ये टेस्ट है

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। दूसरे दिन का आखिरी सेशन बारिश के कारण धुल गया। रविवार यानी कल आधे घंटे पहले भारतीय समयानुसार सुबह 5 बजे से तीसरे दिन का खेल शुरू होगा। दूसरे दिन टी टाइम के बाद से ही बारिश के कारण खेल शुरू नहीं हो सका।

दूसरे दिन टी टाइम के बाद से ही बारिश के कारण खेल शुरू नहीं हो सका। भारत ने अपनी पहली पारी में दोनों ओपनरों के विकेट गंवाकर 62 रन बना लिए थे। भारत के ओपनर रोहित शर्मा के ऑउट होने के तरीके से फैंस के साथ क्रिकेट के दिग्गज भी हैरान हैं। रोहित शर्मा लियोन की गेंद पर शॉट्स लगाने के चक्कर में अपना विकेट गवा दिया। रोहित ने 44 रन बनाए।

गावस्कर ने कमेंट्री के दौरान कहा, ‘क्यों? क्यों? क्यों? आप विश्वास नहीं कर सकते कि रोहित ने ऐसा शॉट खेला। यह बहुत ही गैर जिम्मेदाराना खेला। आप देख रहे हैं कि लॉन्ग-ऑन और डीप स्क्वेयर लेग पर फील्डर मौजूद हैं।’ आप कुछ गेंद पहले ही 2 चौके लगा चुके हैं. फिर आपने इस तरह का शॉट क्यों खेला। आप टीम के एक सीनियर खिलाड़ी हैं। इस शॉट के लिए कोई बहाना नही चल सकता है।

गावस्कर ने आगे कहा, ‘रोहित शर्मा ने अपना विकेट फेंक दिया। यह विकेट रोहित शर्मा ने विपक्षी टीम को तोहफे में दे दिया। रोहित शर्मा को पता होना चाहिए कि यह टेस्ट मैच है। इसके पहले शुभमन गिल (7) का विकेट गंवा दिया था। गिल को पैट कमिंस ने आउट किया। इसके बाद रोहित शर्मा (44) ने पुजारा के साथ मिलकर 49 रन जोड़े। 60 के कुल स्कोर पर रोहित अपना 100वां टेस्ट खेल रहे नाथन लियोन की गेंद पर मिशेल स्टार्क द्वारा कैच कर लिए गए। रोहित ने 74 गेंदों का सामना कर 6 चौके लगाए। अजिंक्य रहाणे (2 रन) और चेतेश्वर पुजारा (8 रन) क्रीज पर है।

Gyanendra Kumar

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago