Hindi News

indianarrative

Amarnath yatra: बम-बम भोले के जयकारे के साथ फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, श्रद्धालुओं में दिखा अद्भुत उत्साह

Amarnath Yatra Resumed

शुक्रवार को बादल फटने की वजह से रोकी गई अमरनाथ यात्रा एक बार फिर से शुरू कर दी गई है। जम्मू में रुकने के बाद अमरनाथ तीर्थयात्रियों का नया जत्था जम्मू बेस कैंप से निकल गया है। पहलगाम रूट पर नुनवान आधार शिविर से अमरनाथ यात्रियों के जत्थे को पवित्र गुफा के लिए रवाना किया गया है। ऐसे में 4,026यात्रियों का एक और जत्था सोमवार सुबह जम्मू में भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ। इनमें से 3010 पहलगाम आधार शिविर जा रहे हैं जबकि 1,016बालटाल आधार शिविर जा रहे हैं।

गौरतलब है, शुक्रवार की शाम को भारी बारिश के कारण बाढ़ आने से पहले 1.13लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा के अंदर दर्शन किए थे। एक अधिकारी ने बताया कि 1782यात्री नुनवान आधार शिविर से चंदनवाड़ी के लिए सुबह साढ़े बजे निकले। इनमें 1450पुरुष, 300महिला, 14साधु और 18बच्चे शामिल थे। अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के अनुसार यात्रा को सोमवार से एक ही रूट पर शुरू किया जा रहा है, लेकिन हेलिकॉप्टर सेवा नुनवान और बालटाल दोनों रूट से उपलब्ध रहेगी। इसी बीच जम्मू में स्थित भगवती नगर बेस कैंप में भी पंजीकृत श्रद्धालुओं को 11जुलाई तक पहुंचने के लिए कहा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ का मलबा पहले ही साफ कर दिया गया है और इस बार ट्रैक को बहाल किया जा रहा है। यात्रा दो दिनों तक स्थगित रहने के बाद सोमवार को बहाल कर दी गई। यात्रियों को शुरुआत में सोमवार को पारंपरिक पहलगाम-गुफा तीर्थ मार्ग पर गुफा मंदिर की ओर जाने की अनुमति दी गई। अमरनाथ यात्रा 30जून को शुरू हुई थी जोकि 11अगस्त चल चलेगी।

ये भी पढ़े : Amarnath Yatra: क्या है अमरनाथ यात्रा का महत्व? गुफा में हैं अमर कबूतरों का जोड़ा, होश उड़ा देगा रहस्य

यात्रा शुरू होने को लेकर उत्साह से भरे श्रद्धालुओं ने बताया कि, 'हम लोग अपने घर से प्रण लेकर आए हैं कि भोलेनाथ के दर्शन किए बिना हम घर नहीं जाएंगे। बाबा के दर्शन करने के लिए हम यहां आए थे लेकिन ये हादसा हो गया। सरकार ने आज से यात्रा शुरू कर दी, हम बहुत प्रसन्न हैं।  इसी बीच अमरनाथ गुफा के पास राहत और बचाव अभियान जारी है। शुक्रवार शाम बादल फटने से अचानक आए सैलाब में कई लोग बह गए थे। हादसे में 16  लोगों की मौत हो गई, 65घायल हैं। कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है।

बता दें कि अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से 37 यात्री अभी भी लापता हैं। अधिकारियों ने 16 मौतों और 15,000 से अधिक फंसे तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकाले जाने की पुष्टि की है। लापता हुए यात्रियों को तलाशने का काम अभी भी जारी है।