Hindi News

indianarrative

Agneepath: अग्निवीरों के लिए सरकार ने खोला सुख-सुविधाओं का पिटारा, 1 करोड़ का बीमा और ये सब भी- देखें यहां

Agneepath Scheme को लेकर सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस

भारत के कई राज्यों में अग्निपथ योजना को लेकर हिंसक प्रदर्शन हो रहा है। युवाओं की मांग है कि सरकार इस योजना को वापस ले। इसका सबसे ज्यादा असर बिहार मं देखने को मिल रहा है। जहां पर रेलवे स्टेशन से लेकर कई ट्रेनों की बोगियों आग लगा दी गई है। शनिवार के बाद रविवार को भी राज्य में रेल सेवा बंद रहेगी। आकंड़ों की माने तो रेलवे को 200करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। वहीं, इस बीच सेना ने साझा प्रेस वार्त कर इस योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। सैन्य मामलों के विभाग के अतिरिक्त सचिव लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने कहा कि, योजना काफी विचार-विमर्श करके लाई गई है। दो साल से इस योजना पर चर्चा चल रही थी। इस योजना का उद्देश्य युवाओं के जोश-होश के बीच तालमेल बनाना है।

उन्होंने कहा कि, जवानों के इंश्योरेंस के लिए सब कंट्रीब्यूट करते हैं। केवल अग्निवीरों को ये नहीं देनी होगी। अग्निवीरों के साथ कोई भेदभाव नहीं किया गया है। 25से 27साल की उम्र में कितने लोगों की नौकरी लगती है? जब आप 10वीं क्लास पास करके हमारे पास आए तो आपको 12वीं क्लास का सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इसके आगे उन्होंने कहा कि, कुछ दिनों के बाद हमारी इनटेक बढ़ेगी। यह 90हजार तक हो जाएगी। हम अपनी फौज की कपैसिटी बढ़ाएंगे। 17.7से 23साल करके बदलाव इसलिए किया गया क्योंकि कोविड की वजह दो साल युवाओं को मौका नहीं मिला। अब उन्हें मौका मिलेगा। आज जवानों को जो पेड अलाउंस मिल रहा है उससे कुछ कम नहीं है। फौज की नौकरी एक जज्बा है, इसे पे से नहीं जोड़ सकते।

सेना ने साझा प्रेस वार्त में बताया कि, जो युवा हैं वो ज्यादा टेक सेवी हैं। अब ज्यादातर युद्ध ड्रोन से लड़े जाते हैं। 2साल से अग्निपथ योजना पर चर्चा चल रही थी। जब भी युद्ध हुए हैं आपकी आंखें भर जाती होंगी। 17.5और 21की उम्र में कोई तब्दीली नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि, हम चाहते थे कि युवाओं के ज्यादा शामिल होने से जोश और होश का बैलेंस बन जाए। हम सोचते हैं कि इससे जोश और होश का अनुपात बराबर हो जाएगा। आपको पता है कि फौज के कितने रिटायरमेंट हैं। ये वे लोग हैं जो कि प्रीमैच्योर रिटायरमेंट ले रहे हैं।

देखें क्या है खास

चार साल के लिए वायुसेना में भर्ती

हर साल 30दिनों मिलेगी छुट्टी

सिक लीव भी

हर महीने 30हजार होगी सैलरी

हर साल इन्क्रीमेंट।

रिस्क, ट्रेवल, ड्रेस और हार्डशिप अलाउंस।

कैंटीन सुविधा और मेडिकल सुविधा।

चार साल के बाद अग्निवीरों को 10.04लाख सेवा निधि के रूप में।

असम राइफल्स और सीएपीएफ में 10फीसदी नौकरियों में वरीयता।

शहादत पर परिवार को बीमा समेत करीब एक करोड़ की राशि।

विकलांगता पर  एक्स-ग्रेशिया और बची हुई नौकरी की सैलरी और सेवा निधि।

वायुसेना की गाइडलाइंस के अनुसार ऑनर और अवॉर्ड।