कुपवाड़ा हिमस्खलन : देवदूत बने भारतीय जवान! 6 घंटे बर्फ में दबे लोगों को मौत के मुंह से निकाला बाहर

पहाड़ी इलाकों पर भारी बर्फबारी हो रही है। ऐसे में हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। इन प्रकृति आपदाओं को लेकर सेना के जवान अलर्ट पर है और हिमस्खलन प्रभावित इलाकों पर नजर बनाए हुए है। ऐसी ही एक घटना उत्तरी कश्मीर के जिला कुपवाड़ा के टंगडार चौकीबल राजमार्ग पर हुई, यहां अचानक दो जगह हिमस्खलन हो गय। इस रास्ते से गुजर रही सभी गाड़ियां बुरी तरह से बर्फ में फंस गई थी। करीब 30 लोग जिनमें बड़े-बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल थे, वो बर्फबारी में दब गए। सभी को लगा कि उनकी सांसें अब थमने वाली है, तभी ऐसे वक्त पर सेना के जवान देवदूत बनकर पहुंच गए।

Jammu and Kashmir: Indian Army rescues 30 civilians stuck on Chowkibal-Tangdhar road in Kupwara pic.twitter.com/N2Cpd4lqvx

— The Times Of India (@timesofindia) January 19, 2022

यह भी पढ़ें- असल अफगानियों से डर गया पाकिस्तान, NSA मोईद युसूफ ने रद्द किया काबुल दौरा!

फंसे लोगों को हौंसला बढ़ाने के लिए जवानों ने कहा कि 'घबराएं नहीं, हम सभी को सुरक्षित निकाल लेंगे। घबराना नहीं।' इन शब्दों को सुनकर लोगों के जान में जान आई। जवानों ने 30 लोगोंकों को समय रहते बचा लिया। जानकारी के मुताबिक,  टंगडार से चौकीबल की तरफ से कुछ लोग अपने वाहनों में आ रहे थे। उस समय हिमपात भी हो रहा था। रास्ते में अचानक एक जगह हिमस्खलन हो गया और वाहन उसमें फंस गए। सड़क भी पूरी तरह बंद हो गई। गनीमत रही कि वाहन पूरी तरह बर्फ के नीचे नहीं दबे थे। जिस जगह यह हिमस्खलन हुआ है, वहां से कुछ ही दूरी पर सेना की नीलम कंपनी की एक एवालांच रेस्क्यू टीम भी तैनात थी।

The #IndianArmy stands by its tradition of helping out the citizens during their hour of need. Look at this operation near #Tangdhar village in #Kupwara district of #Kashmir to rescue 30 civilians stuck after two avalanches.

Jai Hind… pic.twitter.com/g9noFzPnp3

— Mir Hussain Suhail (@MiHussainSuha3) January 19, 2022

यह भी पढ़ें- आज के दिन देश को मिली की पहली महिला प्रधानमंत्री, मोरारजी का सपना तोड़ इंदिरा गांधी ने हासिल की थी कुर्सी

हिमस्खलन और उसमें कुछ लोगों के फंसे होने की सूचना जैसे ही नीलम कंपनी में पहुंची, कैप्टन कुलजोत सिंह के नेतृत्व में बचावकर्मी मौके पर पहुंच गए। उनके साथ सेना की जनरल रिजर्व इंजीनियरिंग फोर्स का भी एक दस्ता मौके पर पहुंचा। उन्होंने बर्फ को हटाते हुए वाहनों में ठंड से ठिठुर रहे सभी लोगों को बाहर निकाला औरअपने शिविर में पहुंचाया। इनमें कुछ बच्चे और महिलाएं भी शामिल थी। सैन्य शिविर में इन सभी लोगों को प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके साथ ही उन्हें कंबल और खाने-पीने के सामान भी दिए गए।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago