Punjab में प्रचंड जीत पर बोले Kejriwal- ‘मोबाइल रिपेयर वाले ने चन्नी को हराया, ये बहुत बड़ा इंकलाब है’

पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जीत का परचम लहराया है। इस जीत को लेकर 'आप' पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज बाबा साहब अंबेडकर और भगत सिंह का सपना पूरा हुआ है। पंजाब की जनता ने इस बार सिस्टम बदला है, आप ने देश में सिस्टम बदला है। उन्होंने कहा कि कैप्टन साहब हार गए, चन्नी साहब हार गए, नवजोत सिंह सिद्धू हार गए। ये बहुत बड़ा इंकलाब है। भगत सिंह ने कहा था कि आजादी मिलने के बाद हमने सिस्टम नहीं बदला तो कुछ नहीं होने वाला। पंजाब की जनता ने इस बार सिस्टम बदला है, आप ने देश में सिस्टम बदला है।

I'd like to congratulate my younger brother Bhagwant Mann for becoming Punjab Chief Minister. AAP has crossed over 90 seats, results are still coming; people have put a lot of faith in us, we won't break it. We will change this country's politics: AAP convener Arvind Kejriwal pic.twitter.com/uLCqVBbDbQ

— ANI (@ANI) March 10, 2022

यह भी पढ़ें- CM Yogi को भारत छोड़ने की सलाह देने वाले Bollywood Actor की बोलती बंद, लोग बोले- 'हम बाहर फेंके या खुद छोड़ दोगे वतन'

केजरीवाल ने कहा कि 'मेरे खिलाफ बड़े षड्यंत्र रचे गए। केजरीवाल को आतंकवादी कहा गया। लेकिन इन नतीजों के जरिए देश की जनता ने बोल दिया कि केजरीवाल आतंकवादी नहीं, बल्कि देश का सच्चा सपूत है। आज नए भारत का संकल्प लेंगे। नए भारत जिसमें नफरत नहीं होगी, मां बहनें सुरक्षित होंगी, शिक्षा होगी। उन्होंने नाम लिए बगैर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 'हम ऐसा भारत बनाएंगे, जिसमें कई मेडिकल कालेज होंगे, जिससे बच्चो को यूक्रेन नही जाना पड़ेगा।'

#PunjabElections2022 | A child of an AAP supporter dressed as party's national convenor Arvind Kejriwal & to be CM Bhagwant Mann, celebrating the victory of party in Punjab assembly elections pic.twitter.com/g6Tw02Kcdm

— ANI (@ANI) March 10, 2022

यह भी पढ़ें- यूपी के लिए सीएम योगी बेहद 'उपयोगी', इन पांच कामों से मिला BJP को वोट, अखिलेश यादव को चोट

केजरीवाल ने कहा कि सभी महिलाएं, युवा, किसान गरीब सब आम आदमी पार्टी ज्वाइन करें। आज मोबाइल रिपेयर वाली दुकान में नौकरी करने वाले शख्स ने चन्नी को हराया। आम कार्यकर्ता नवजोत ने मजीठिया को हराया, सिद्धू को हराया। उन्होंने कहा कि 'छोटे भाई भगवंत सिंह मान को पंजाब का सीएम बनने पर बधाई। नतीजे अभी और बाकी हैं। इतना बड़ा बहुमत,लोगों का विश्वास टूटने नही देना है।' उन्होंने कहा कि 'मेरे कपड़ों पर तंज कसे गए, मेरे रंग पर तंज कसे गए मगर हमें नफरत नहीं बल्कि सेवा की राजनीति करनी है। मैंने भगवान हनुमान से आशीर्वाद लिया है।'

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago