शादी के दिन दुल्हन ने थामा बल्ला, लगाया ऐसा शॉट की जमीन पर गिरकर लोटने लगा दूल्हा

<p>
सोशल मीडिया पर एक जोड़े का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा  है। इसमें अपने शादी के दौरान दूल्हा और दुल्हन गें खेलते दिख रहे हैं। लेकिन इस दौरान ऐसी घटना घटी की हर कोई हैरान रह गया। दरअसल ब्रिटेन के  कोर्नवॉल के एक होटल में कपल ने अपनी शादी के दौरान अलग-अलग खेल खेलने का प्लान किया था। राउंडर्स गेम करीब-करीब क्रिकेट जैसा ही होता है, जिसमें एक शख्स बल्ले से गेंद को मारता है। लेकिन इस गेम में दुल्हन ने ऐसा शॉट मारा कि दूल्हे के होश उड़ गए।</p>
<p>
हुआ यूं कि दूल्हे मैट चेस्टरफ़ील्ड (Matt Chesterfield) ने दुल्हन सारा चेस्टरफ़ील्ड (Sarah Chesterfield) को गेंद फेंकी। इस पर सारा ने इतनी जोर से शॉट मारा कि गेंद सीधे मैट के प्राइवेट पार्ट में जा लगी। गेंद लगते ही वह चीखते हुए जमीन पर गिर पड़ा। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां पता चला कि उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई है। उसे कुछ समय बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।  </p>
<p>
'मिरर यूके' के मुताबिक, ये घटना 25 सितंबर की है, जिसका वीडियो हाल ही में वायरल हुआ है। जिसमें देखा जा सकता है कि दुल्हन के शॉट मारते ही दूल्हा जमीन पर गिर पड़ता है, हालांकि, उस वक्त किसी को पता नहीं चलता कि आखिर में हुआ क्या है। लेकिन जब दूल्हा चिल्लाने लगता है तो लोग उसकी ओर दौड़ते हैं। घटना दुल्हन की बहन के कैमरे में कैद हो गई थी।</p>

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

1 year ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

1 year ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

1 year ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

1 year ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

1 year ago