Barmer में एयरफोर्स के Fighter Plane crash में दोनों पायलटों की मौत- नहीं देख सकते हादसे का दर्दनाक Video

राजस्थान के बाड़मेर में एयरफोर्स का फाइटर प्लेन क्रैश में दोनों पायलटों की मौत हो गई है। यह घटना इतनी भीषण थी कि विमान का मलबा करीब 1 किमी के दायरे में जाकर बिखर गया। प्लेन जमीन में जमीन से टकराने के बाद भीषण आग लगी। जानकारी मिलते ही जिल प्रशासन और एयरफोर्स के अधिकारी घटनास्थल पहुंच गए। बताया जा रहा है कि, विमान में दोनों पायलटों के पैराशूट नहीं खुले थे।

वायुसेना का ये विमान बायतु थाना क्षेत्र के भीमड़ा गांव में क्रैश हुआ है, ये वायुसेना का मिग-21 लड़ाकू विमान था। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस हादसे के बाद भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी से बात की। इस दौरान वायुसेना प्रमुख ने उन्हें घटना के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। जानकारी के अनुसार, विमान नीचे गिर गया और आग का गोला बन गया। ऐसे में बताया जा रहा है कि हादसे में दोनों पायलट की मौत हो गई है।

2 pilots died after an #Indian Air Force (IAF) #MiG21 jet crashed at 9.10 pm on Thursday in the Rajasthani town of Barmer.#Rajasthan #IAF #India #planecrash pic.twitter.com/l3ZdlGFuV7

— shahinur (@shahinu_r) July 28, 2022

फाइटर जेट मिग 21 के क्रैश होने की सूचना से गांव में अफरा तफरी मच गई। घटना रात के करीब 9 बजे की बताई जा रही है। ये हादसा इतना भीषण था कि पूरे इलाके में तेज धमाके के साथ आग की लपटें देख लोगों में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़िया घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। गनीमत रही कि विमान हादसे से पहले आबादी वाले इलाके से दूर पहुंच चुका था। फिलहाल जिला प्रशासन और वायु सेना के अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं।

वहीं, भारतीय वायु सेना के मुताबिक, एयरफोर्ट का एक ट्विन सीटर मिग-21 ट्रेनर विमान आज शाम राजस्थान के उतरलाई हवाई अड्डे से प्रशिक्षण के लिए उड़ान के लिए रवाना हुआ था। जहां रात करीब 9:10 बजे बाड़मेर के पास विमान का एक्सीडेंट हो गया। इस दौरान दोनों पायलटों को मौत हो गई है। वहीं, भारतीय वायुसेना को जान गंवाने का गहरा अफसोस है। मृतक परिवारों के साथ वायुसेना मजबूती से खड़ी है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago