पंजाब के CM भगवंत मान टल्ली? लुफ्थांसा ने जहाज से उतारा, भारत शर्मसार

Bhagwant Mann Lufthansa flight:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर चर्चाएं होनी शुरू हो गई हैं कि, उन्हें फ्रैंकफर्ट में दिल्ली जाने वाले लुफ्थांसा (Bhagwant Mann Lufthansa flight) की उड़ान से नीचे उतार दिया गया। मान पर कथित तौर पर उनपर आरोप लग रहा है कि,  उन्होंने इतनी ज्यादा शराब पी रखी थी कि वो अपने पैरों पर ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। उन्हें उनकी पत्नी और सुरक्षाकर्मी पकड़े हुए थे। लुफ्थांसा फ्लाइट (Bhagwant Mann Lufthansa flight) के क्रू ने विमान के नियमों से समझौता करने से इनकार कर दिया और पंजाब मुख्यमंत्री मान को नीचे उतार दिया। हालांकि, आप प्रवक्ता ने इसे बकवास बताया है।

यह भी पढ़ें- Bharat Jodo के बहाने हिंदुओं से नफरत फैला रहे राहुल गांधी और कांग्रेस!

यात्री का आरोप ठीक से चल नहीं पा रहे थे पंजाब सीएम
लुफ्थांसा वेबसाइट के अनुसार ये फ्लाइट फ्रैंकफर्ट से उड़ान शनिवार को दोपहर 1.40 बजे पर रवाना होने वाली थी और दिल्ली में दोपहर 12.55 बजे उतरने वाली थी। लेकिन, उड़ान फ्रैंकफर्ट से शाम 5.52 बजे रवाना हुई और आज सुबह 4.30 बजे दिल्ली में उतरी। इसपर आप के मीडिया कम्युनिकेशंस के निदेशक चंदर सुता डोगरा का कहना है कि, “मुख्यमंत्री थोड़ा अस्वस्थ थे और आज रात फ्रैंकफर्ट से घर वापस आने के लिए फ्लाइट पकड़ेंगे। लेकिन, जिस फ्लाइंट में वो बैठने वाले थे उसी के एक यात्री ने जो आरोप लगाया है वो सन्न कर देने वाला है। क्योंकि, उसका कहना है कि, फ्लाइट में जब भगवंत मान (Bhagwant Mann Lufthansa flight) चढ़े तो उनके पैर लड़खड़ा रहे थे। उन्होंने इतनी ज्यादे शराब पी रखी थी कि वो सही से चल नहीं पा रहे थे।

शराब के नशे में थे भगवंत मान!
एक ओर राज्य में महिलाओं की सुरक्षा में सेंध लगी हुई है दूसरी ओर राज्य के मुखिया शराब के नशे में डूबे हुए हैं। चंड़ीगढ़ यूनिवर्सिटी में 60 से भी ज्यादा छात्राओं के नहाने का वीडियो लीक हो गया है, इस मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। इस बीच जब राज्य के मुखिया ही शराब के नशे में डूबे हुए हैं तो फिर राज्य के सुरक्षा का क्या होगा? लुप्तांसा की इसी फ्लाइट में एक भारतीय सह-यात्री, अपना नाम न छापने की शर्त पर आरोप लगाता है कि, मुख्यमंत्री अपने पैरों पर खड़े नहीं हो पा रहे थे, क्योंकि उन्होंने अत्यधिक शराब पी ली थी। यहां तक कि उन्हें उनकी पत्नी और सुरक्षाकर्मी पकड़े हुए थे।

लुफ्थांसा फ्लाइट क्रू ने मान को उतारा नीचे
इस यात्री ने कहा कि, उड़ान के प्रस्थान में 4 घंटे से अधिक की देरी हुई क्योंकि मुख्यमंत्री के सामान को विमान से उतारना पड़ा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के अधिकारियों ने लुफ्थांसा फ्लाइट क्रू से मान को नहीं उतराने के लिए खूब कोशिश कि क्योंकि, उन्हें अगले ही दिन तय की गई कई महत्वपूर्ण बैठकों में भाग लेना था। लाख मनाने के बाद भी फ्लाइट क्रून ने विमान सुरक्षा नियमों का हवाला देते हुए उन्हें चढ़ने से मना कर दिया।

पंजाब आप सरकार की सफाई
इसपर चंडीगढ़ में आप के प्रवक्ता मलविंदर सिंह कांग ने इसे खारिज करते हुए कहा कि, लोग इतनी सारी “बकवास बातें” कहते रहते हैं, उन्होंने जोर देकर कहा कि सीएम अगले दो या तीन दिनों में वापस आ जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Chandigarh MMS कांड का मास्टरमाइंड कौन? ट्विटर-ट्विटर खेल रहे भगवंत मान

भगवंत मान 11 से 18 सितंबर तक जर्मनी यात्रा पर थे। 18 सितंबर को उन्हें वापस आना था। उन्होंने म्यूनिख, फ्रैंकफर्ट और बर्लिन का दौरा किया और पंजाब में निवेश की मांग की। उन्होंने दुनिया के प्रमुख व्यापार मेले, DRINKTEC 2022 में भाग लिया। उनके साथ उनकी पत्नी और सुरक्षा कर्मियों के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी थे। खैर इन सबके बीच एक बात तो साफ है कि, पंजाब में आप सरकार फेल होती नजर आ रही है। जनता को अपनी ओर खिंचने के लिए चुनावों में जो वादे किए गए थे उनमें से कुछ नहीं हो सकता। राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल है। पंजाब भगवंत मान ना तो पीएम मोदी के आने पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम कर सके, ना ही सीद्धू मूसेवाला को ढंग से सुरक्षा दे सके। अब चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का मामला जो सामने आया है उसने राज्य के

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago