Hindi News

indianarrative

Bharat Jodo के बहाने हिंदुओं से नफरत फैला रहे राहुल गांधी और कांग्रेस!

Congress Tweet Against Hindu

Congress Tweet Against Hindu: भारत जोड़ो के नाम पर कांग्रेस देश भर में आग लगाने की कोशिश कर रहा है। कांग्रेस ने जो हरकत किया है उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि वो इस अभियान के जरिए देश में हिंसा की साजिश रच रहा है। क्योंकि, कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से विश्व के सबसे बड़े समाजसेवी संगठन ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को लेकर एक ट्वीट (Congress Tweet Against Hindu) किया है जिसमें, RSS के स्वयंसेवकों द्वारा पहने जाने वाली ‘हाफ पैंट’ को जलता हुआ दिखाया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जो लिखा है वो साफ बताता है कि, कांग्रेस हिंदू (Congress Tweet Against Hindu) विरोधी है। तस्वीर को ट्वीट करते हुए लिखा गया है कि, नफरत की बेड़ियों से देश को मुक्त कराना है और भाजपा-आरएसएस द्वारा किए गए नुकसान की भरपाई करना है। एक-एक कदम करके हम अपने लक्ष्य तक पहुंचेंगे। इसके साथ ही, फोटो में ‘145 दिन और’ का कैप्शन दिया गया है। क्या वाकई में कांग्रेस हिंदुओं के साथ है? इस ट्वीट के बाद तो साफ हो जाता है कि, कांग्रेस देश में हिंदुओं के खिलाफ अभियान चला रही है।

यह भी पढ़ें- अपनी ही पार्टी पर Congress विधायक का हमला, कहा- कुछ ने नेहरू और सोनिया के नाम पर इतनी दौलत बना ली है कि उनकी…

पार्टी ने इसके साथ भारत जोड़ो यात्रा का हैशटैग भी लगाया। BJYM अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कॉन्ग्रेस पर हिंसा के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसने 1984 में दिल्ली को जलाया और इसके इकोसिस्टम ने गोधरा में 59 हिन्दुओं को जलाया। राहुल गांधी ने कंटेनरों के साथ एक बेड़े के साथ ‘भारत जोड़ों’ यात्रा शुरू की है। इस यात्रा के माध्यम से राहुल गांधी 2024 के लोकसभा चुनावों को मद्देनजर रखते हुए कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा कर रहे हैं। लेकिन, इस ट्वीट के बाद साफ हो जाता है कि, कांग्रेस का ये अभियान देश विरोधी अभियान है।

राहुल गांधी इस यात्रा के जरिए भारत को एकजुट करने का प्रयास कर रहे हैं। जिसके लिए वो करोड़ों रुपये भी खर्च कर रहे हैं। लेकिन, जिस तरह से कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इस तरह ही बातें कही जा रही हैं, वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े लोगों को जलाकर राख करने की ओर इशारा कर रही है और RSS से जुड़े लोग तो हिंदू हैं। यही राहुल गांधी और कांग्रेस तब कुछ नहीं बोलते जब बिहार में, भारत को 2047 तक इस्लाम देश बनाने का अभियान चल रहा था, जब इसमें 15 हजार लोगों को अंदर ही अंदर ट्रेनिंग का खुलासा हुआ। तब कांग्रेस ने और किसी विपक्षी ने आवाज नहीं उठाई कि, इन्हें इस्लामिक देशों से हिंदुस्तान में नफरत फैलाने के लिए फंड दिया गया। ये कांग्रेस मुस्लिमों के खिलाफ कभी नहीं गई। लेकिन, जैसे ही नुपूर शर्मा की बात आती है तो कांग्रेस की आत्मियता जाग उठती है। उसे मुस्लिम नजर आने लगते हैं।


कांग्रेस ने जो RSS का जलता हुआ फोटो पेश किया है वो अपनी विचारधारा को दिखा रही है कि वो हिंदुओं के खिलाफ है। कांग्रेस ने साबित कर दिया कि वो हिंदू कट्टर विरोधी है। कांग्रेस न केवल आरएसएस के स्वयंसेवकों बल्कि उन तमाम लोगों के साथ ऐसा व्यवहार किया है जो लोग कॉन्ग्रेस की विचारधारा का समर्थन नहीं करते हैं। इतना ही नहीं, कॉन्ग्रेसी हमेशा ही संघी शब्द का उपयोग करते हुए अपमान जनक टिप्पणी करते रहे हैं। यहां तक कि, कांग्रेस के समर्थकों ने संघियों को एक कैंप में बंद करके बेल्ट ट्रीटमेंट देने तक की बात कह चुके हैं। (बता दें कि, संघी हिंदुओं के लिए उपयोग किया गया एख रूपक मात्र है)। कांग्रेसियों को अच्छे से पता है कि, हिंदू शब्द का प्रयोग उन्हें संकट में डाल सकता है। इसलिए वो हिंदुओँ के स्थान पर संघी का उपयोग कर अपनी नफरती कट्टरपनता को दिखाते हैं।

कांग्रेस हिंदुओं से कितना नफरत करती है ये भी सोशल मीडिया पर ही देखने को मिल जाता है। जब कांग्रेसी ‘संघियों’ के लिए मौत की दुआएं करते हैं। कांग्रेसियों ने लगातार राष्ट्रवादी शब्द का इस्तेमाल संघियों के खिलाफ एक कलंक के रूप में किया है। इसलिए जब कांग्रेस ‘संघियों’ को इंसान ही नहीं मानती तो इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि वे उन्हें मारना चाहती है। कुल मिलाकर देखें तो कांग्रेस के युवराज एक ओर भारत जोड़ों के तहत हिंदुस्तान को जोड़ने की बात कर रहे हैं तो दूसरी ओर उनकी पार्टी संघियों को जलाने और मार डालने की मंशा रख रही है।

यह भी पढ़ें- Congress के ‘शहजादे’ पर Modi Phobia, ‘आइडिया फॉर इंडिया’ में किया 130 करोड़ देशवासियों का अपमान!

यही कारण है कि, कांग्रेस सत्ता में आने के लिए अब तक हाथ पैर मार रही है। अगर यही हरकतें रही तो कांग्रेस का अस्तित्व ही न खत्म हो जाए। ये वही कांग्रेस है जो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चौकीदार चोर है, चायवाला, मौत का सौदागर के अलावा न जाने और कितने अपमानित शब्दों का इस्तेमाल किया है। इन्हीं सब कारणों के चलते कांग्रेस गर्त में डूबी हुई है।