Hindi News

indianarrative

दुनिया का सबसे बड़ा घर! अंबानी का एंटीलिया और बकिंघम पैलेस भी इसके आगे हैं फेल!

लक्ष्मी विलास पैलेस ,दुनिया का सबसे बड़ा घर

दुनिया का सबसे बड़ा और आलिशान घर जिसके सामने अंबानी का एंटीलिया और बकिंघम पैलेस भी फीके लगते हैं। इस बड़े घर की ख़ासियत जानकर आप हैरान हो जाएंगे। यह इतना ज्यादा बड़ा है कि इस परिसर में 700 फुटबॉल के मैदान बनाए जा सकते हैं। वहीं, बकिंघम पैलेस से भी यह चार गुणा बड़ा है।

दुनिया का सबसे बड़ा घर अमेरिका,इंग्लैंड या फिर किसी दूसरे देश में नहीं बल्कि भारत में है। यह आलिशान महल इतना बड़ा है कि इसे आप देखते ही रह जाएंगे। दरअसल,गुजरात के बड़ोदरा स्थित लक्ष्मी विलास पैलेस जो दुनिया का सबसे बडे घरों में शुमार है। भारत का यह घर इतना बड़ा है जिसमें न सिर्फ सात सौ फुटब़ॉल के मैदान समाहित हो जाएंगे,बल्कि यह घर लंदन के बकिंघम पैलेस से 4 गुणा बड़ा है। इसके क्षेत्रफल की अगर बात करें तो यह 3,04,92,000 वर्ग फीट जो क़रीब 700 एकड़ के बराबर है उतने में फैला हुआ है। इस महल का नाम लक्ष्मी विलास पैलेस है। हां ये अलग बात है कि मुकेश अंबानी का घर दुनिया का सबसे महंगा घर जरूर है। लेकिन लक्ष्मी विलास पैलेस दुनिया का सबसे बड़ा निजी आवास है।

लक्ष्मी विलास पैलेस मराठा साम्राज्य के शाही वंश बड़ौदा के गायकवाड़ की है। एक समय यह परिवार बड़ौदा पर हुकूमत करता था। गायकवाड़ एक हिन्दू मराठा वंश है। गायकवाड़ मराठा साम्राज्य और बाद में पश्चिमी भारत में बड़ौदा रियासत पर अधिकार किया था। हालांकि, आजादी के बाद राजतंत्र ख़त्म होने से इनकी भी राजशाही को खत्म कर दिया गया। लकिन अब देश के लोग इन्गें शाही परिवार की तरह ही मानते हैं। मौजूदा वक्त में इस परिवार के मुखिया समरजीत सिंह हैं। उनकी पत्नी का नाम राधिकाराजे गायकवाड़ है। इस परिसर में मोती बाग क्रिकेट ग्राउंड भी शामिल है, जो स्विमिंग पूल, क्लब हाउस, व्यायामशाला और गोल्फ कोर्स जैसी कई मनोरंजक सुविधाएं प्रदान करता है।

लक्ष्मी विलास पैलेस लग्जरी सुख-सुविधाओं से लैस है। इस पैलेस में एक गोल्फ कोर्स भी है। इसमें एक विशाल बगीचा भी है जहां बड़े फाउंटेंस लगे हुए हैं। इस पैसेल में कई हिन्दी फिल्मों के शूटिंग भी हो चुके हैं। यहां प्रेम रोग, सरदार गब्बर सिंह, दिल ही तो है और ग्रैंड मस्ती जैसी कई फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है। इस पैलेस के मालिक समरजीत सिंह गायकवाड़ हैं, लेकिन इसे पर्यटन स्थल के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है।