Pakistan के मुंह पर तमाचा – Burhan Wani के पिता ने पुलवामा में फहराया तिरंगा

<p>
कश्मीरियों ने पाकिस्तान के मुंह पर जोरदार तमाचा जड़ा है। तमाचा भी ऐसा जिसकी धमक पाकिस्तानियों के दिलों-दीमाग से निकल नहीं सकती। घाटी का एक नौजवान था बुरहान वानी। क्रिकेट का शौकीन था। इंडियन आर्मी ज्वाइन करना चाहता था। पेशे से टीचर उसके पिता मुजफ्फर वानी भी मन ही मन काफी खुश होते थे।</p>
<p>
जवानी की दहलीज पर पैर रखते ही वो फिसल कर पाकिस्तान परस्त आतंकियों की गोद में जा गिरा। पाकिस्तानियों ने बुरहान वानी का ऐसा ब्रेन वॉश किया कि वो देश प्रेमी से देश द्रोही बन गया। उसने गेंद बल्ले की जगह बंदूक उठा ली। इंडियन सिक्योरिटी फोर्सेस को उसके अतीत की जानकारी थी। कई बार कोशिश की गई कि बुरहान वानी मुख्यधारा से वापस जुड़ जाए। बुरहान एके 47 के कॉक की जगह तिरंगे की डोरी खींचे और उसे फहराए… बुरहान वानी के पिता मुजफ्फर वानी ने इस काम को किया। </p>
<p>
बुरहान वानी के पिता मुजफ्फर वानी ने स्वतंत्रा दिवस के अवसर पर तिरंगा लहराया है। उन्होंने जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले के गवर्मेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रगान गाया। बुरहान वानी को 8 जुलाई, 2016 को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान मारा गया था।  बुरहाान करीब 15 साल की उम्र में ही हिजबुल से जुड़ गया था। जब बुरहान वानी की मौत हुई थी, तब घाटी पूरी तरह  अशांत थी। धीरे-धीरे सुरक्षाबलों ने घाटी के लोगों का दिल जीत लिया। अब तिरंगा लहरा रहा था, भारत माता की जय के नारे लग रहे हैं।</p>

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

1 year ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

1 year ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

1 year ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

1 year ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

1 year ago