Hindi News

indianarrative

मंत्रिमंडल में बदलाव: क़ानून मंत्रालय की ज़िम्मेदारी अब संभालेंगे अर्जुन मेघवाल,किरण रिजिजू को भू-विज्ञान मंत्रालय

बदला गया किरण रिजिजू का मंत्रालय,अर्जुन राम मेघवाल को क़ानून मंत्रालय की अतिरिक्त ज़िम्मेदारी

कैबिनेट में हुई फेरबदल के तहत क़ानून मंत्रालय किरेन रिजिजू से लेकर अर्जुन राम मेघवाल को सौंप दिया गया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंत्रिमंडल में इस बदलाव की मंजूरी दे दी है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक़ किरेन रिजिजू को क़ानून मंत्रालय से हटाकर भू-विज्ञान मंत्रालय सौंपा गया है।
इस बदलाव पर किरेन रिजिजू ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आने वाले चुनावों को देखते हुए पोर्टफ़ोलियो में बदलाव किया गया है। किरण रिजिजू अरुणाचल प्रदेश के हैं और वह अरुणाचल पश्चिम लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद हैं।


अर्जुन राम मेघवाल के पास उनके मौजूदा पोर्टफ़ोलियो बना रहेगा।लेकिन,इसके अलावे उन्हें क़ानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है।

किरण रिजिजू ने अर्जुन राम मेघवाल को नये मंत्रालय की बधाई देते हुए ट्विटर पर इस नयी ज़िम्मेदारी के लिए शुभकामनायें दी हैं