राष्ट्रीय

Chandrayaan 3: इस तरह खड़ा है विक्रम लैंडर, प्रज्ञान रोवर ने क्लिक की तस्वीर

Chandrayaan 3: ISRO ने लैंडर विक्रम की नई तस्वीर जारी की है। इस तस्वीर की खासियत यह है कि इसे प्रज्ञान रोवर में लगे कैमरे से लिया गया है। अब तक जितनी भी तस्वीरें इसरो की तरफ से जारी की गई हैं वो विक्रम लैंडर के कैमरे से ली गई तस्वीरें हैं। पहली बार प्रज्ञान रोवर में लगे कैमरे से ली गई तस्वीर सामने आई है। चांद की सतह पर उतरने से पहले और उसके बाद की तस्वीरें भी लैंडर विक्रम के कैमरे से ली गई थीं। चंद्रमा की सतह पर चहलकदमी करते रोवर प्रज्ञान का वीडियो भी लैंडर विक्रम में लगे कैमरे से कैद किया गया था। लैंडर विक्रम की यह तस्वीर रोवर प्रज्ञान ने आज सुबह ली है। यह तस्वीर रोवर ने ऑनबोर्ड नेविगेशन कैमरे से ली गई है।

चंद्रमा पर ऑक्सीजन और सल्फर होने की पुष्टि

इससे पहले इसरो ने मंगलवार को अहम जानकारी दी कि चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान पर लगे एक उपकरण ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सतह में गंधक (सल्फर) होने की स्पष्ट रूप से पुष्टि की है। इसरो ने यह भी कि कहा कि उपकरण ने उम्मीद के मुताबिक एल्युमीनियम, कैल्शियम, लौह, क्रोमियम, टाइटेनियम, मैंगनीज, सिलिकॉन और ऑक्सीजन का भी पता लगाया है।

यह भी पढ़ें: खुद को बता रहा था ISRO वैज्ञानिक, फर्जी पाए जाने पर हुआ गिरफ्तार।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago