‘कट्टरपंथी इस्लाम’ की राह पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी! जय श्रीराम कहने वालों को कहा राक्षस

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का दिमाग कट्टरपंथी की तरह काम करने लगा है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने जयश्रीराम कहने वालों को राक्षस बता दिया है। दरअसल अल्वी यूपी के संभल में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। यहां बोलते हुए उन्होंने राम के बहाने BJP पर निशाना साधा। उन्होंने रामायण का एक प्रसंग सुनाते हुए जय श्रीराम कहने वालों की तुलना राक्षस से कर डाली।  इस बयान से पहले राशिद अल्वी ने रामायण के उस प्रसंग का जिक्र किया, जब संजीवनी बूटी लेने के लिए हनुमानजी हिमाचल जा रहे थे और संत के वेष में एक राक्षस ने उन्हें रोकने का मायाजाल रचा था।

अल्वी के इस बयान पर BJP ने भी पलटवार किया है। BJP की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने अल्वी के बयान का वीडियो शेयर कर कहा है कि सलमान खुर्शीद के बाद अब राशिद अल्वी जय श्रीराम कहने वालों को निशाचर (राक्षस) बता रहे हैं। दरअसल सलमान खुर्शीद ने BJP के कुछ लोगों की ओर इशारा करते हुए जयश्री राम का नारा लगाने वालों की तुलना रामायण के कालनेमि राक्षस से की है। अल्वी ने कहा कि जब लक्ष्मण मूर्छित होकर गिरे थे तो वैद्य के कहने पर हनुमान जी हिमालय से संजीवनी बूटी लेने गए थे। उस समय राक्षस नीचे बैठकर जय श्रीराम का नारा लगा रहा था। इसे सुनकर हनुमान जी नीचे उतर आए थे। राक्षस ने हनुमान जी का कीमती वक्त खराब करने के लिए जय श्रीराम जपने से पहले उन्हें स्नान करने भेज दिया था। उस राक्षस की तरह अब भी कुछ लोग भगवान श्रीराम का नाम जप रहे हैं।

सलमान ख़ुर्शीद के बाद अब कांग्रेस के नेता राशिद अल्वी जय श्री राम कहने वालों को निशाचर (राक्षस) बता रहे हैं।

राम भक्तों के प्रति कांग्रेस के विचारों में कितना ज़हर घुला हुआ है। pic.twitter.com/kHG3vXSpDW

— Amit Malviya (@amitmalviya) November 12, 2021

अल्वी ने कहा है कि हम भी देश में रामराज्य चाहते हैं, लेकिन जिस राज्य में बकरी और शेर एक घाट पर पानी पीते हों वहां नफरत कैसे हो सकती है। अल्वी ने कहा कि जय श्रीराम का नारा लगाकर लोगों को जो लोग गुमराह करते हैं, उनसे सावधान रहना चाहिए। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा, 'आज भी कई लोग जयश्रीराम का नारा लगाते हैं, वह मुनि नहीं हैं, निशिचर (राक्षस) हैं, इसलिए होशियार रहने की जरुरत है।' कांग्रेस नेता राशिद अल्वी का सिर्फ यह बयान ट्विटर पर खूब वायरल हो रहा है। इसके बाद राशिद अल्वी ने सफाई दी है।

अल्वी के बयान से पहले कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की किताब 'Sunrise over Ayodhya' पर हंगामा हो रहा है। दरअसल खुर्शीद ने इस किताब में हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन ISIS और बोको हरम से की है। खुर्शीद की ये किताब बुधवार को लॉन्च हुई और 24 घंटे के अंदर ही उनके खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज हो गई थी।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago