PM Modi के फैन हुए कमलनाथ! Congress से बोले- सीखो कुछ उनसे की कैसे करना होता है काम

<div id="cke_pastebin">
<p>
देश की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस इस वक्त सत्ता में आने के लिए बेचैन है। केंद्र में अपनी सरकार बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रही है। लेकिन, पिछले चुनावों में मिली हार के बाद कांग्रेस ने भी उम्मीद खो दिया है कि आगले 10-15 सालों तक आना उसका मुश्किल हैं। क्योंकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस तेजी देश के हित में काम कर रहे हैं उसमें तो शायद ही कोई हरा पाए। कांग्रेस आए दिन अपने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग करती रहती है और नए-नए फरमान जारी करती है। वहीं, पार्टी के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बीजेपी की जमकर तारीफ की है।</p>
<p>
भोपाल में पार्टी कार्यालय में राज्य इकाई के पंचायती राज संस्था प्रकोष्ठ को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि, वे भाजपा कार्यकर्ताओं से सीखें कि चुनाव कैसे और पार्टी का काम करने के लिए कैसे पहल करें। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस के चुनाव हारने का एकमात्र कारण यह है कि उसके कार्यकर्ताओं को काम करने के लिए कहना पड़ता है। भगवा पर्टी के साथ ऐसा नहीं है। इसके आगे उन्होंने कहा कि, आपको खुद काम करना होगा। भाजपा में कोई यह बताने नहीं जाता कि उन्हें इधर-उधर जाना है, फलाना काम करना है। भाजपा कार्यकर्ता इसे अपने दम पर करते हैं। वहीं, कांग्रेस में एकमात्र कमी यह है कि लोग इंतजार करते रहते हैं कि कोई उन्हें बताए कि क्या करना है।</p>
<p>
कमलनाथ ने चुनाव लड़ने की बात करते समय भाजपा संगठन की रणनीति और प्रबंधन की भी सराहना की और पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा, हमारी प्रतिस्पर्धा न केवल भाजपा के साथ है, बल्कि भाजपा संगठन के साथ है। अगर हम हारते हैं तो यह भाजपा नहीं, बल्कि संगठन है जो हमें हराता है। अगर हम भी ठान लें तो कांग्रेस को कोई नहीं रोक सकता। हमारी पार्टी के नेता वार्ड तक का चुनाव हार जाते हैं। इसके बाजवूद बड़ी-बड़ी मालाएं लेकर आते हैं। जिंदाबाद के नारे लगाते हैं। यह बड़े जिंदबाद के नारे नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि इसी वजह से हमें हार का सामना करना पड़ता है। हम चाहेंगे कि हमारे कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर मजबूत हो जाएं, फिर कांग्रेस को कोई रोक नहीं पाएगा।</p>
</div>

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago