Hindi News

indianarrative

PM Modi के फैन हुए कमलनाथ! Congress से बोले- सीखो कुछ उनसे की कैसे करना होता है काम

Congress के कमलनाथ BJP के हुए दीवाने

देश की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस इस वक्त सत्ता में आने के लिए बेचैन है। केंद्र में अपनी सरकार बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रही है। लेकिन, पिछले चुनावों में मिली हार के बाद कांग्रेस ने भी उम्मीद खो दिया है कि आगले 10-15 सालों तक आना उसका मुश्किल हैं। क्योंकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस तेजी देश के हित में काम कर रहे हैं उसमें तो शायद ही कोई हरा पाए। कांग्रेस आए दिन अपने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग करती रहती है और नए-नए फरमान जारी करती है। वहीं, पार्टी के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बीजेपी की जमकर तारीफ की है।

भोपाल में पार्टी कार्यालय में राज्य इकाई के पंचायती राज संस्था प्रकोष्ठ को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि, वे भाजपा कार्यकर्ताओं से सीखें कि चुनाव कैसे और पार्टी का काम करने के लिए कैसे पहल करें। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस के चुनाव हारने का एकमात्र कारण यह है कि उसके कार्यकर्ताओं को काम करने के लिए कहना पड़ता है। भगवा पर्टी के साथ ऐसा नहीं है। इसके आगे उन्होंने कहा कि, आपको खुद काम करना होगा। भाजपा में कोई यह बताने नहीं जाता कि उन्हें इधर-उधर जाना है, फलाना काम करना है। भाजपा कार्यकर्ता इसे अपने दम पर करते हैं। वहीं, कांग्रेस में एकमात्र कमी यह है कि लोग इंतजार करते रहते हैं कि कोई उन्हें बताए कि क्या करना है।

कमलनाथ ने चुनाव लड़ने की बात करते समय भाजपा संगठन की रणनीति और प्रबंधन की भी सराहना की और पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा, हमारी प्रतिस्पर्धा न केवल भाजपा के साथ है, बल्कि भाजपा संगठन के साथ है। अगर हम हारते हैं तो यह भाजपा नहीं, बल्कि संगठन है जो हमें हराता है। अगर हम भी ठान लें तो कांग्रेस को कोई नहीं रोक सकता। हमारी पार्टी के नेता वार्ड तक का चुनाव हार जाते हैं। इसके बाजवूद बड़ी-बड़ी मालाएं लेकर आते हैं। जिंदाबाद के नारे लगाते हैं। यह बड़े जिंदबाद के नारे नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि इसी वजह से हमें हार का सामना करना पड़ता है। हम चाहेंगे कि हमारे कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर मजबूत हो जाएं, फिर कांग्रेस को कोई रोक नहीं पाएगा।