Corona Curfew: दिल्ली अभी बंद रहेगी! ‘सबकुछ अभी ठीक नहीं’, ठीक होने के बाद ही करेंगें Unlock, बोले केजरीवाल

कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान देश में लगातार संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे थे जिसके बाद, अधिकतर राज्यों ने लॉकडाउन, नाईट कर्फ्यू जैसी पाबंदियां लगा दी गई थी। राजधानी दिल्ली में भी कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े जिसके बाद यहां पर लॉकडाउन लगा दिया गया था। अब यह एक हफ्ते के लिए बढ़ा कर 31 मई सुबह पांच बजे तक लागू कर दिया गया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके खुद इस बात का एलान किया है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि, अगर मामलों के घटने का सिलसिला अगले एक हफ़्ते इसी तरह जारी रहा तो 31 मई से हम अनलॉक की प्रक्रिया शुरू करेंगे। इसके आगे उन्होंने कहा कि, आज कोरोना की दूसरी वेव कमजोर होती नजर आ रही है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में संक्रमण दर 2.5% के भी नीचे चली गई है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 1,600 केस आए हैं।

एकदम से नहीं होगा अनलॉक

इसके साथ दिल्ली सीएम ने यह भी कहा है कि एकदम सबकुछ नहीं खोलेंगे। धीरे धीरे दिल्ली को अनलॉक किया जाएगा। जब पूरे देश मे दूसरी लहर आई थी तो सबसे पहला लॉकडाउन दिल्ली में लगा था। एक महीने में दिल्ली के लोगों के अनुशासन की वजह से कोरोना की वेव कमजोर हो रही है। अब ऐसा लग रहा है कि हम इसपर काबू पाते नजर आ रहे हैं।

कोविड-19 से जान गंवाने वाले डॉक्टरों को एक करोड़ का मुआवजा

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, सभी ने मिलकर सारी समस्याओं को खत्म करने में बड़ी भूमिका निभाई। वैक्सीन की समस्या भी जल्दी दूर होंगी। मुझे पूरी उम्मीद है। डॉक्टरों और नर्सों ने 24 घंटे काम किया है। जो डॉक्टर शहीद हो गए हम उनके कर्जदार हैं। हमारी कोशिश है कि उन शहीदों के सम्मान के लिए उनके परिवारों को एक करोड़ रुपए की सहायता राशि दी जाए।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

1 year ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

1 year ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

1 year ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

1 year ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

1 year ago