इंडिया में हर पल रूप बदल रहा है बहरूपिया कोरोना वायरस, अब एक और नए खतरनाक स्ट्रेन का पता चला

देश के वैज्ञानिकों की इस वक्त नए म्यूटेंट स्ट्रेन को लेकर निंद उड़ी हुई है। इस बीच लगातार इस नए वेरिएंट का पता लगाने की कोशिश की जा रही थी। अब वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि इसके बारे में उन्होंने पता लगा लिया है। वैज्ञानिकों का नए वेरिएंट को लेकर कहना है कि यह तेजी से फैल सकता है और मनुष्य़ की प्रतिरोधक क्षमता को भी चकमा दे सकता है।

ट्रिपल म्यूटेंट ने बढ़ाई चिंता

इस नए वेरिएंट का पता सबसे पहले पश्चिम बंगाल में लगा था। इसको B.1.618 नाम दिया गया है जो B.1.617 से अलग है और इसे दोहरे उत्परिवर्तन वाले वायरस के रूप में भी जाना जाता है। कहा जा रहा है कि भारत में दूसरी लहर में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से वृद्धि के पीछे यही वेरिएंट है। B.1.618 को ट्रिपल म्यूटेंट बताया जा रहा है।

वैज्ञानिकों ने कोविड संबंधी उचित व्यवहार के पालन पर दिया जोर

सीएसआईआर-इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी (सीएसआईआर-आईजीआईबी), नयी दिल्ली के निदेशक अनुराग अग्रवाल ने कहा, चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। मानत सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों की जरूरत है। B.1.618 के संबंध में जांच की जा रही है। B.1.618 भारत में मुख्य रूप से पाए जाने वाले सार्स-सीओवी-2 का एक नया स्वरूप है। वैज्ञानिकों ने अभी और शोध और कोविड संबंधी उचित व्यवहार के पालन करने पर जोर दिया है।

क्या है ट्रिपल म्यूटेशन

भारत में कुछ समय पहले डबल म्यूटेशन के बारे में पता चला था, जो दो स्ट्रेन से बनकर तैयार हुआ था। इसके बाद अब तीन कोविड वेरिएंट से मिलकर ट्रिपल म्यूटेशन तैयार हुआ है। यह महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली में पाया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि म्यूटेशन न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में नया संक्रमण फैला रहे हैं। ट्रिपल म्यूटेशन कितना संक्रामक है या कितना घातक है, यह अधिक अध्ययनों से ही पता चलेगी। अभी भारत भर में केवल 10 लैब वायरस जीनोम अध्ययन में शामिल हैं।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

11 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

11 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

11 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

11 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

11 months ago