Cyclone Yaas: खतरनाक शक्ल लेने लगा है चक्रवात यास, कल टकराएगा ओड़ीशा तट से, भंयकर हवा और बारिश की आशंका

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान यास खतरनाक होता जा रहा है। यास तूफान के दौरान 100 किलोमीटर से भी ज्यादा की रफ्तार से हवाएं चल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, यास अब पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में अब तेजी से बढ़ रहा है। अगले 24 घंटे तक आंध्र प्रदेश, ओडिशा और बंगाल में भारी बारिश होगी और तूफान से तबाही की आशंका जताई गई है। इसको ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने पहले से ही ट्रेनें रद्द कर दी है। साथ ही एनडीआरएफ की 109 टीम को पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, झारखंड में तैनात कर दिया है।

आईएमडी के अनुसार, चक्रवाती तूफान यास के 26 मई की दोपहर में बालासोर के करीब पारादीप और सागर द्वीप के बीच उत्तर ओडिशा- पश्चिम बंगाल तट से गुजरने की संभावना है। इस दौरान यास गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है। इस बीच ओडिशा के चांदीपुर में बारिश शुरू हो गई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक यास तूफान ओडिशा के पारादीप और सागर आइलैंड्स के बीच लैंडफॉल कर सकता है। एनडीआरएफ ने कुल 149 टीमों को तैयार किया गया है, इनमें से 99 को राज्यों के तटीय क्षेत्र में तैनात है। वहीं 50 को देश के अलग अलग हिस्सों में स्टैंडबाय में रखा गया है।

#WATCH Rain lashes Digha, West Bengal as cyclone Yaas is expected to cross West Bengal-Odisha coast tomorrow pic.twitter.com/2SLm3Ej6F1

— ANI (@ANI) May 25, 2021

जरूरत पड़ने पर इन्हें एयरलिफ्ट कर मोर्चे पर लगाया जाएगा। 52 टीमें ओडिशा, 35 बंगाल, पांच तमिलनाडु, तीन विशाखापत्तनम और झारखंड में और एक अंडमान निकोबार में तैनात की गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर दी कि अगले 24 घंटे में चक्रवात यास बेहद गंभीर चक्रवात तूफान में तब्दील हो जाएगा। बुधवार को यास बंगाल और ओडिशा के तट पर पहुंचेगा। चक्रवात के टकराने के बाद भारी तबाही से बचने के लिए लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है।

वहीं गृह मंत्रालय ने चक्रवात यास से प्रभावित होने वाले सभी राज्यों को आश्वासन दिया है कि मंत्रालय उनकी मदद के लिए 24 घंटे तैयार रहेगा। इसके अलावा अमित शाह ने बंगाल और ओडिशा से उनके यहां ऑक्सीजन संयंत्रों पर तूफान के संभावित प्रभावों की जानकारी ली। राज्यों को कोविड अस्पतालों, जांच लैब, टीका भंडारों और ऑक्सीजन संयंत्रों की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था करने को कहा है। बंगाल और ओडिशा देश के बड़े मेडिकल ऑक्सीजन आपूर्तिकर्ता राज्य हैं। सभी राज्यों से अपने यहां कम से कम दो दिन के लिए ऑक्सीजन का बफर स्टॉक रखने के लिए कहा गया है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago