Yaas Cyclone: तांडव मचाता आगे बढ़ रहा है साइक्लोन ‘यास’, कोलकाता और भुवनेश्वर हवाई अड्डे बंद

पश्चिम बंगाल और ओडिशा पर आज चक्रवाती तूफान यास का खतरा मंडरा रहा है। कुछ ही घंटों में चक्रवाती तूफान ओडिशा के भद्रक जिले के धमरा पोर्ट पर दस्तक दे सकता है। तूफान के मद्देनजर कई राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार यास नाम का ये तूफान गंभीर चक्रवाती तूफान जब तट से टकराएगा तो उस दौरान 130-140 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

फिलहाल, अगले कुछ घंटे काफी अहम होने वाले हैं। मंगलवार की शाम को यास भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया। इसके चलते पश्चिम बंगाल और ओडिशा सरकार ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जोखिम वाले क्षेत्रों से 12 लाख से अधिक लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। यास तूफान की वजह से बंगाल, ओडिशा और बिहार समेत झारखंड के मौसम पर भी असर पड़ा है। ओडिशा और बंगाल में कई जगहों पर लगतार बारिश हो रही है।

ओडिशा के भद्रक जिले में बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं, वहीं धमरा के तटीय क्षेत्र का तबाही की दस्तक से पहले का ये नजारा दिखाई दे रहा है। धमरा से महज कुछ ही किलोमीटर दूर चक्रवात यास मौजूद है।

Rain and gusty winds hit Odisha's Bhadrak district; visuals from Dhamara coastal area #CycloneYaas pic.twitter.com/A63Sn3iCvZ

— ANI (@ANI) May 26, 2021

ओडिशा: साइक्लोन यास की वजह से समुद्र में ऊंची-ऊंची खतरनाक लहरें उठ रही हैं। इस बीच गंजम जिले के गोपालपुर में समुद्र के पास कुछ मछुआरे देखे गए। जबकि मौसम विभाग गोपालपुर ने जिले में येलो अलर्ट घोषित किया है।

#WATCH Odisha | Chandipur, Balasore witnesses heavy rainfall & strong winds.#CycloneYaas over northwest Bay of Bengal, about 40 km east of Dhamra (Odisha), 90 km south-southwest of Digha (West Bengal) & 90 km south-southeast of Balasore (Odisha), as per IMD update at 6:45 am. pic.twitter.com/vlYUFSZjUA

— ANI (@ANI) May 26, 2021

ऐसी संभावना है कि पश्चिम बंगाल पर चक्रवाक यात का अधिक असर नहीं होगा। लेकिन भारी बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। हालांकि, ओडिशा पर इसका अच्छा खासा असर दिखाई देगा। ओडिशा के बालासोर, भद्रक, केंद्रपाड़ा और मयूरभंज इस तूफान की चपेट में सबसे ज्यादा आएंगे। भद्रक जिले में आने वाले धामरा और चांदबाली के बीच  यास तूफान के टकराने की आशंका है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

1 year ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

1 year ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

1 year ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

1 year ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

1 year ago