राष्ट्रीय

Delhi Weather:क्रिसमस से दिल्ली में शीत लहर का अलर्ट,कड़ाके की सर्दी का सितम जारी

Delhi Weather: राजधानी में पिछले तीन-चार दिनों से तापमान में काफी गिरावट आई है। कुछ जगहों पर अधिकतम तापमान 16 और 17 डिग्री तक पहुंच गया है। यह सामान्य से 5 डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार क्रिसमस पर दिन और रात के तापमान में और अधिक गिरावट हो सकती है। वहीं क्रिसमस पर लोग ठंड का इंतजार करते हैं। पिछले तीन दिनों से मौसम ने जिस तरह से करवट ली है उससे दिन के समय भी लोगों को सर्दी महसूस हो रही है। गर्म कपड़ों से साथ अब टोपियां भी लोग पहनने लगे हैं। राजधानी के कई इलाकों में तापमान 20 डिग्री से काफी नीचे पहुंच गया है।

क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन से पहले दिल्ली का मौसम काफी ज्यादा बर्फीला हो गया है। सुबह और शाम के तापमान में काफी गिरावट है। दिल्ली-एनसीआर समेत कई जगहों पर कोहरे का असर है। ठंड में घूमने-फिरने और मौजमस्ती करने वालों के लिए मौसम मजेदार हो गया है। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के धर्मशाला से भी ज्यादा ठंड दिल्ली में है। मौसम विभाग ने आज सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम है।

पंजाब समेत इन राज्यों में ठंड

दिल्ली समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी कड़ाके की ठंड है। पंजाब के अमृतसर में 6.8, बठिंडा में 4.0, राजस्थान के चुरु में 4.2 डिग्री, जैसलमेर में 6.9, हरियाणा के गुरुग्राम में 6.7, नारनौल में 5.0, उत्तर प्रदेश के मेरठ में 6.4 और बरेली में 5.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रेकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग ने 24 से 26 दिसंबर तक दिल्ली में घना कोहरे छाने की आशंका जताई है।

ये भी पढ़े: Kashmir खुश है भारत के साथ, याना मीर के डायलॉग से पाकिस्तानियों के होश उड़े

आज ठंड के साथ हल्का कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम महज 20.1 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम महज 5.3 डिग्री रहा। हवा में नमी का स्तर 50 से 100 प्रतिशत रहा। मौसम विभाग के अनुसार गुरुग्राम का अधिकतम तापमान 17 डिग्री, गाजियाबाद का 17.5, जाफरपुर का 16.3, मुंगेशपुर का 16.3 रहा। दिल्ली एनसीआर में 9 जगहों पर अधिकतम तापमान 20 डिग्री से नीचे रहे। वहीं न्यूनतम तापमान कुछ जगहों पर 4 और 5 डिग्री के आसपास दर्ज हुआ। लोदी रोड का न्यूनतम तापमान महज 5.4, रिज का 4.3 और आया नगर का 4.8 डिग्री रहा।

​अगले 4 दिन तक जारी शीतलहर

गुड़गांव में शीतलहर का यलो अलर्ट शुक्रवार को भी जारी रहा। अगले 4 दिन तक इसी तरह की स्थिति जारी रहेगी। जिससे सुबह और शाम के समय विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच सकती है। बढ़ती ठंड के मद्देनजर मौसम विज्ञान विभाग चंडीगढ़ केंद्र की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से शहर में 24 से 26 दिसंबर के बीच बादलों की आवाजाही का सिलसिला रहेगा। जिसके कारण उत्तरी व उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं भी चलेंगी।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago