Hindi News

indianarrative

DU Cut Off: दिल्ली यूनिवर्सिटी की पहली कट ऑफ जारी, यहां चेक करें लेडी श्रीराम, देशबंधु, हिंदू कॉलेज की पहली लिस्ट

DU Cut Off

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने अपना पहला कट-ऑफ लिस्ट जारी कर दिया है। DU ग्रेजुएट (UG) कोर्सेज़ में एडमिशन के लिए पहली कट-ऑफ लिस्‍ट आज जारी की जा रही है।  देश के शीर्ष विश्वविद्यालयों में से एक के रूप में, दिल्ली विश्वविद्यालय देश भर से आवेदन आमंत्रित करता है। विश्वविद्यालय दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल – admission।uod।ac।in। पर सभी कॉलेजों की एक समेकित डीयू कट-ऑफ लिस्ट भी जारी करेगा।

इस साल दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक प्रवेश के लिए 4,38,696 छात्रों ने आवेदन किया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इनमें से अधिकतर छात्र केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध स्कूलों से हैं। पहली कट-ऑफ लिस्‍ट चेक करने के लिए ताजा अपडेट्स यहां चेक करते रहें। लेडी श्री राम कॉलेज या LSR कॉलेज जल्द ही अंडर ग्रेजुएट एडमिशन के लिए पहली कट ऑफ लिस्ट जारी करने जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, कट ऑफ लिस्ट 2020 के समान ही रहने की उम्मीद है। इस साल परीक्षा रद्द होने से कट ऑफ हाई रहने की संभावना है।

जीसस एंड मैरी कॉलेज में BA (ऑनर्स) साइकोलॉजी कोर्स के लिए अधिकतम कट-ऑफ 100 प्रतिशन निर्धारित की गई है। जीसस एंड मैरी कॉलेज, आर्यभट्ट कॉलेज और देशबंधु कॉलेज ने दिल्ली यूनिवर्सिटी की की पहली कट-ऑफ लिस्ट जारी कर दी है। आपको बता दें जेएमसी ने साइकोलॉजी के लिए 100 फीसदी और इकोनॉमिक्स में दाखिले के लिए पहली कट-ऑफ 98.5 फीसदी रखी है। वहीं आर्यभट्ट कॉलेज में बीए इकोनॉमिक्स में एडमिशन के लिए कट-ऑफ 98 फीसदी और साइकोलॉजी के लिए 98.5 फीसदी है।

किरोड़ीमल कॉलेज, लेडी श्रीराम कॉलेज, हिंदू कॉलेज, राजधानी कॉलेज, मिरांडा हाउस और डीयू के अन्य कॉलेज जल्द ही कॉलेज की वेबसाइटों पर अपनी पहली कट-ऑफ जारी करेंगे। संयुक्त सूचियां du.acin और entry।uod।ac.in पर उपलब्ध होंगी।