Hindi News

indianarrative

#Heatwave दिल्ली का पारा 46 डिग्री के पार, आसमान से बरस रही आग, कब मिलेगी राहत, यहां पढ़ें सारी जानकारी

घर से जरा संभल कर निकले! अभी नहीं मिलने वाली लू से राहत

देश भर के अधिकतर राज्यों में इस वक्त भीषण गर्मी पड़ रही है। राजधानी दिल्ली में तो चिलचिलाती गर्मी ने लोगों की आवाजाही रोक दी है। यहां इतनी ज्यादे गर्मी पड़ रही है कि लोग घर से बाहर निकलने के लिए सोचने पर मजबूर हो जा रहे हैं। यही हाल उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों का है जहां पर इस बार रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। दिल्ली में पारा 44 से ऊपर पहुंच गया है। दोपहर के वक्त गर्म हवाएं भी लोगों को जीना दूभर कर रही हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी में अब मई की शुरुआत तक लू रह सकती है। हालांकि इस दौरान 29 अप्रैल को आंधी भी आएगी। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब व हरियाणा ही नहीं पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर व हिमाचल प्रदेश में भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री से पार पहुंच गया है। बुधवार को देश में सबसे अधिक तापमान मध्य प्रदेश के राजगढ़ में रहा। यहां पारा 45.6 पर पहुंच गया था। भीषण गर्मी को लेकर दिल्ली, बंगाल व उत्तराखंड ने अलर्ट जारी किया। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों के दौरान पूर्व, मध्य और उत्तर पश्चिम भारत में लू की स्थिति बनी रह सकती है।

इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहर में अलग-अलग इलाकों में हीटवेव की स्थिति की संभावना है। अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर पश्चिमी भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान के 43 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। आज हीट वेव की स्थिति रहेगी। वहीं, शुक्रवार को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। गुजरात के अहमदाबाद में आज का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहेगा।