Bharat Bandh: बार्डर पर बैठे ‘किसानों’ ने फिर पीटा भारत बंद का ढिंढोरा, व्यापारी, रेल-बस-ट्रक और ट्रेड यूनियनों के समर्थन का दावा

किसान संगठनों का दिल्ली की सीमाओं पर तीनों कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन जारी है। किसान संगठनों ने शुक्रवार 26 मार्च को भारत बंद का आह्वान किया है। कृषि कानून रद्द करने और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद के आह्वान पर अन्य संगठनों की ओर से समर्थन मिल रहा है। इस बंद में किसानों को व्यापारी संगठनों, ट्रेड यूनियनों, ट्रक यूनियनों, बस यूनियनों और रेलवे यूनियनों का भी समर्थन मिलेगा। किसान नेताओं ने स्थानीय लोगों से बंद के दौरान होने वाली परेशानी के लिए माफी मांगते हुए सहयोग करने की अपील भी की है।

बंद के दौरान नहीं रोकी जाएंगी ये सेवाएं

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन और भारतीय किसान यूनियन (युवा) अध्यक्ष गौरव टिकैत ने कहा कि 26 मार्च का भारत बंद पूरी तरह सफल होगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि, गाजीपुर बार्डर पर दिल्ली से गाजियाबाद की तरफ जाने वाली लेन जो कुछ दिनों पहले तक दिल्ली पुलिस ने बंद की हुई थी, उसे किसान 26 मार्च सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक बंद रखेंगे। बंद के दौरान एंबुलेंस, स्कूली वाहन, सेना के वाहन, विदेशी पर्यटकों के वाहन और फूड सप्लाई और अन्य जरूरी सेवाओं से जुड़े वाहन नहीं रोके जाएंगे।

26 मार्च सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक बंद

कृषि कानूनों के विरोध में बुलाए गए भारत बंद के तरह 26 मार्च को सुबह 6 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक सेवाएं बंद रहेंगी। किसान नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे जाम करेंगे। ऐसे में कई रूटों पर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पुलिस प्रशासन भी भारत बंद को लेकर अलर्ट है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए तैयारी कर रही है।

बताते चलें कि, किसानों का आंदोलन 28 नवंबर से चल रहा है। शुक्रवार 26 मार्च को आंदोलन के 120 दिन पूरे हो जाएंगे। यही वजह है कि दिल्ली-एनसीआर के बॉर्डर (शाहजहांपुर, टीकरी, सिंघु और गाजीपुर) पर धरने पर बैठे किसान संगठनों ने आंदोलन को 4 महीने पूरे होने पर 26 मार्च को भारत बंद की घोषणा की है।

Rajeev Sharma

Rajeev Sharma, writes on National-International issues, Radicalization, Pakistan-China & Indian Socio- Politics.

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago